फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CAG report reveals, 92 percent of CHCs do not have ultrasound

पंजाबः कैग की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, 92 प्रतिशत सीएचसी में अल्ट्रासाउंड नहीं

Fri, 31 Mar 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 31 Mar 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
CAG report reveals, 92 percent of CHCs do not have ultrasound
पैरा मेडिकल स्टाफ की किल्लत
पंजाब के सरकारी अस्पतालों में मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ की भारी किल्लत है। इतना ही नहीं, राज्य में सब सेंटर, प्राइमरी हेल्थ सेंटर और कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर भी जरूरत से काफी कम हैं। यह खुलासा कम्पट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल (कैग) की रिपोर्ट में हुआ है। कैग ने नेशनल रूरल हेल्थ मिशन और रिप्रोडक्टिव एंड चाइल्ड हेल्थ प्रोग्राम का 2011-16 तक का ऑडिट किया है।
विज्ञापन


कैग की रिपोर्ट के मुताबिक नियमानुसार राज्य में 33468 सब सेंटर, 578 पीएचसी, 144 सीएचसी होने चाहिए,  लेकिन 2012 में 2950 सब सेंटर, 449 पीएचसी और 132 सीएचसी थे। 2016 में 2950 सब सेंटर, 427 पीएचसी, 150 सीएचसी हो गए। सीएचसी में बुनियादी ढांचे की बेहद कमी है। 92 फीसदी सीएचसी में अल्ट्रासाउंड, 83 में ब्लड स्टोरेज सुविधा, 66 में सुरक्षित अबॉर्शन सुविधा नहीं है। 80 प्रतिशत में पूरी दवाएं नहीं, 70 फीसदी में वाहनों की कमी है, साठ फीसदी में मेल-फीमेल के अलग वार्ड, चालीस फीसदी में स्टैंड-बाई जेनरेटर नहीं है। 
विज्ञापन


मार्च-16 तक एनआरएचएम केतहत कॉन्ट्रैक्ट पर 1384 एएनएम, 133 मेडिकल अफसर, 1245 स्टाफ नर्स, 329 एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ तैनात था। जो काफी कम था। 138 सब सेंटरों में एएनएम नहीं थी, 37 पीएचसी में ऐलोपैथी डॉक्टर नहीं, 94 में फार्मासिस्ट, 99 में लेडी हेल्थ विजिटर, 143 में लैब टेक्नीशियन, 397 में अकाउंटेंट-कम- डाटा एंट्री ऑपरेटर नहीं थे। 150 पब्लिक हेल्थ नर्स की जरूरत केमुकाबले सिर्फ पंद्रह पोस्ट सैंक्शन हैं। किसी भी सीएचसी में पीएचएन नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

60 फीसदी सीएचसी में मेल-फीमेल के अलग वार्ड नहीं

CAG report reveals, 92 percent of CHCs do not have ultrasound
सीएचसी में मेल-फीमेल के अलग वार्ड नहीं
किसी भी सीएचसी केलिए डेंटल सर्जन, जनरल ड्यूटी मेडिकल अफसर, डेंटल असिस्टेंट, कोल्ड चेन एंड वैक्सीन लॉजिस्टिक असिस्टेंट, अकाउंट असिस्टेंट, एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट और वार्ड बाय की पोस्ट सैंक्शन नहीं थी। स्टेट इंस्टीट्यूट आफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर की ओर से ट्रेनिंग के टारगेट भी पूरे नहीं किए गए। आशा के तीन प्रतिशत, एएनएम के 17, स्टाफ नर्स के 17, मेडिकल अफसर के 21 फीसदी ट्रेनिंग टारगेट पूरे नहीं हुए।

गर्भवती महिलाओं की देखभाल में भी कोताही
कैग की रिपोर्ट में सामने आया है कि गभवती महिलाओं की देखभाल में भी कोताही बरती गई। सिर्फ 89 फीसदी महिलाओं की ही तीन बार एंटी नेटल चेकअप हुआ। 21 प्रतिशत को आयरन-फोलिक एसिड की टैबलेट नहीं दी गई। 11 फीसदी का टेटनस इम्यूनाइजेशन नहीं हुआ। एक साल से कम उम्र केबच्चों को विटामिन-ए की खुराक देने में भी लापरवाही बरती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed