{"_id":"5bb3592c867a557ed33fd5be","slug":"cabinet-minister-gupreet-singh-kangar-said-chandigarh-is-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट मंत्री कांगड़ बोले- चंडीगढ़ पंजाब का है, पंजाब का ही रहेगा, हर तरह की लड़ाई लड़ी जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट मंत्री कांगड़ बोले- चंडीगढ़ पंजाब का है, पंजाब का ही रहेगा, हर तरह की लड़ाई लड़ी जाएगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
Updated Tue, 02 Oct 2018 05:10 PM IST
विज्ञापन
गुरप्रीत सिंह कांगड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने कहा कि चंडीगढ़ पंजाब का है और पंजाब का ही रहेगा। चंडीगढ़ पर पंजाब का हक बरकरार रखने के लिए हर तरह की लड़ाई लड़ी जाएगी। चाहे वह लड़ाई पार्टी स्तर पर हो या कानूनी तौर पर लड़ी जाए। चंडीगढ़ के मुद्दे पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जल्दी ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने जा रहे हैं। कैबिनेट मंत्री कांगड़ मंगलवार को स्थानीय रेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। कांगड़ ने कहा कि चंडीगढ़ के मुद्दे पर अकाली दल का चेहरा साफ हो गया है।
केंद्र सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी कर चंडीगढ़ से पंजाब का हक खत्म कर दिया है। अगर सचमुच अकालियों को पंजाब से प्यार है तो इस मुद्दे पर अकाली दल को भाजपा से नाता तोड़ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमरिंदर केंद्र के पास दूसरा मुद्दा यह उठाएंगे कि जितने भी नोटिफिकेशन जनता के पक्ष में केंद्र सरकार को भेजे जाते हैं, वह सभी नोटिफिकेशन ठंडे बस्ते में डाल देती है। कांगड़ ने कहा कि पेट्रोल डीजल पर पंजाब सरकार कोई छूट नहीं दे सकती, क्योंकि राज्य सरकार पहले ही आर्थिक तंगी से जूझ रही है।
आम आदमी पार्टी के सांसद द्वारा राज्य में खसखस की खेती के लिए दिए सुझाव संबंधी कैबिनेट मंत्री कांगड़ ने कहा कि वह इस पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगें, क्योंकि यह मामला कैप्टन अमरिंदर सिंह देख रहे हैं। गरीब परिवारों को बिजली के आ रहे बडे़-बडे़ बिलों संबंधी उन्होंने कहा कि उन्होंने अधिकारियों की बैठक बुलाकर सख्त हिदायतें दी हैं कि गरीब दलितों के लिए बिजली माफी जारी रखी जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को बिजली पानी की मुफ्त सहूलियत जारी रहेगी, पर वह बडे़ किसानों को अपील जरूर करते हैं कि स्वेच्छा से सब्सिडी लेनी बंद करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उद्योगों को इसलिए सब्सिडी दी जा रही है कि क्योंकि अकाली भाजपा सरकार के समय उद्योग पंजाब से बाहर जा रहे थे, औद्योगिक क्षेत्र मंडी गोबिंदगढ़ में सन्नाटा छा गया था, सारी इंडस्ट्री बाहर जा रही थी। कैप्टन सरकार ने इंडस्ट्री को बड़ी राहत इसलिए दी है कि नौजवानों को रोजगार मिलेगा और पंजाब भी तरक्की करेगा। इस मौके उनके साथ डीसी धर्मपाल गुप्ता, एसएसपी हरजीत सिंह, एसडीएम संजीव कुमार और एडीसी दुग्गल इत्यादि अधिकारी मौजूद थे। वहीं इससे पहले कांगड़ के रेस्ट हाउस में पहुंचने पर उनको सलामी नहीं दी गई।
कैबिनेट मंत्री का स्वागत करने के लिए जिला कांग्रेस का कोई भी नेता और जिला प्रधान मक्खन शर्मा नहीं पहुंचे। इस संबंधी जिला प्रधान मक्खन शर्मा से संपर्क साधा गया तो उन्होंने कहा कि मंत्री के आने संबंधी उनको किसी ने कोई सूचित नहीं किया। डीसी धर्मपाल गुप्ता ने कहा कि हलका इंचार्ज केवल ढिल्लों के पीए को सूचित कर दिया था।