फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cabinet Minister Charanjit Singh Channi Statement on SMS to Lady IAS Officer, Me Too

#MeToo महिला अधिकारी को मैसेज भेजने वाले कैबिनेट मंत्री आए सामने, बोले- गलती से हो गया था

Wed, 31 Oct 2018 08:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमकौर साहिब (रोपड़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमकौर साहिब (रोपड़) Updated Wed, 31 Oct 2018 08:57 AM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister Charanjit Singh Channi Statement on SMS to Lady IAS Officer, Me Too
चरणजीत सिंह चन्नी
महिला आईएएस अधिकारी को मैसेज भेजने के मामले में उलझे कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सामने आए और कहा कि अकाली दल इस मामले को बेवजह तूल दे रहा है। मामला हल हो चुका है। मुख्यमंत्री चाहें तो उनका इस्तीफा ले सकते है। मुख्यमंत्री कहेंगे तो मंत्री पद छोड़ दूंगा। विदेशी दौरे से लोटे चन्नी धान के खरीद प्रबंधों का जायजा लेने के लिए चमकौर साहिब मंडी पहुंचे थे।
विज्ञापन


उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मैसेज गलती से महिला अधिकारी को भेजा गया था। उन्होंने कहा कि मैसेज अश्लील नहीं और रूटीन में ही उन्होंने कई लोगों को भेजा था, जिसमें महिला अधिकारी को भी यह मैसेज चला गया। चन्नी ने कहा कि उन्होंने दूसरे ही दिन महिला अधिकारी से इस संबंध में गलती मान ली थी और मुख्यमंत्री की हाजिरी में यह मामला हल को गया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महिला अधिकारी ने उनके खिलाफ कोई शिकायत तक नहीं दी। कई महीनों के बाद अब इस मामले को जानबूझ कर उछाला गया है। चन्नी ने कहा कि मुख्यमंत्री भी इस मामले में साफ बयान दे चुके है। उन्होंने कहा कि सीएम और उनके विदेश जाने के बाद इस मामले को उछाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला आयोग बोला- उनके पास कोई शिकायत नहीं आई

Cabinet Minister Charanjit Singh Channi Statement on SMS to Lady IAS Officer, Me Too
चरणजीत सिंह चन्नी - फोटो : फाइल फोटो
चन्नी ने कहा कि वह महिलाओं का सम्मान करते है और उनके दफ्तर में कई महिलाएं काम करती हैं। उन्होने कहा कि महिला आयोग भी साफ कर चुका है कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। उन्होंने कहा कि अकाली दल मामले को जानबूझ कर तूल दे रहा है। चन्नी ने कहा कि बरगाड़ी कांड और दलित मुद्दे उठाने के कारण ही उन्हें अकाली दल की ओर से घेरा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वह इन मुद्दों को लेकर अकाली दल को घेरते रहे है और आगे भी वह इन मुद्दों से पीछे नहीं हटेंगे। एक सवाल के जवाब में चन्नी ने कहा कि उनके लिए मंत्री पद के बजाए हलका, हलके के लोग और उनकी इज्जत काफी अहमियत रखती है। उन्होंने कहा कि अकाली दल ने पहले भी उन पर चार बार हमला किया है और उनके परिवार पर पुलिस केस भी दर्ज करवाये गए। इसके बाद भी वह नहीं डरे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सारा मामला देखा है। सीएम इसलिए  उनके साथ खड़े हैं, क्योंकि उन्हें सब कुछ पता है। चन्नी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मुख्यमंत्री कहेंगे तो वह इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने राहुल गांधी के सामने उनकी इमेज खराब करने  कहा कि सारा मामला अकाली दल की ओर से ही उछाला जा रहा है और इसमें कांग्रेसी पार्टी के नेता का कोई रोल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed