फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cabinet meeting today, many decisions may be approved

Chandigarh News: मंत्रिमंडल की बैठक आज, कई फैसलों पर लग सकती है मुहर

Thu, 08 Aug 2024 06:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
Cabinet meeting today, many decisions may be approved
चंडीगढ़। राज्य सरकार ने वीरवार को फिर से मंत्रिमंडल की बैठक बुला ली है। बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लग सकती है। इससे पहले सैनी सरकार ने पांच अगस्त को भी मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई थी। तीन दिन पहले हुई बैठक में मंत्रिमंडल ने 20 एजेंडों पर मुहर लगाई थी। बताया जा रहा है कि बैठक में जींद में सीएम नायब सिंह सैनी की ओर से की गई घोषणाओं को मंजूरी दी जाएगी। इसमें मुख्य रूप से पीएम उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 500 रुपये में सिलेंडर देने की योजना शामिल हैं। बैठक में मानसून सत्र बुलाने पर भी फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा कई अन्य फैसलों पर भी मंत्रिमंडल अपनी मंजूरी देगा। उल्लेखनीय है कि सैनी सरकार पूरी तरह से चुनावी मोड में है। चुनाव को देखते हुए सरकार लगातार जनहित के फैसले ले रही है और साथ ही साथ इन योजनाओं को मंत्रिमंडल से पास करवाकर लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन

जींद में घोषणा से पहले शाह के घर पर हुई बैठक
मंगलवार देर रात भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निवास पर एक बैठक की। बैठक में अमित शाह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान, बिप्लब कुमार देब व अन्य नेता मौजूद रहे। बैठक में पिछले दिनों सरकार की ओर से लिए गए फैसलों का फीडबैक लिया गया। इसके साथ ही आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। आगामी दिनों में होने वाली जनआशीर्वाद रैली के रोडमैप पर भी चर्चा हुई है। संगठन की ओर से बूथ स्तर पर हो रही ट्रेनिंग कार्यक्रमों के बारे में भी चर्चा की गई है। संभव है कि सैनी सरकार आने वाले दिनों में कई और बड़ी घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed