फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Cabinate minister giriraj singh talks about punjab congress protest at cm house

मोदी के मंत्री बोले-पहले देश जलाया, अब पुतले ही जलाएगी कांग्रेस

Mon, 17 Oct 2016 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Mon, 17 Oct 2016 09:22 AM IST
विज्ञापन
Cabinate minister giriraj singh talks about punjab congress protest at cm house
कांग्रेस के धरने पर बोले गिरीराज सिंह - फोटो : अमर उजाला
पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान पंजाब प्रदेश कांग्रेस की तरफ से चंडीगढ़ रोड स्थित पुडा ग्राउंड में चिट्टे का रावण जलाने के एलान पर केंद्रीय राज्य मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने पहले देश को जलाया और अब पुतले जला रही है।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री रविवार को पीएयू में होने वाले एमएसएमई के राष्ट्रीय पुरस्कार सम्मेलन स्थल पर तैयारियों का जायजा लेने के लिए आए थे। दशहरा पर्व पर कांग्रेस की तरफ से पुडा ग्राउंड में चिट्टा रावण जलाया जाना था, लेकिन एक दिन पहले ही इसे लेकर अकालियों और कांग्रेसियों में भिड़ंत हो गई। इस हमले में सांसद रवनीत सिंह बिट्टू और विधायक भारत भूषण आशु बाल बाल बच गए, जबकि जिला कांग्रेस प्रधान गुरप्रीत गोगी बुरी तरह से घायल हो गए थे।
विज्ञापन


इसके बाद कांग्रेसियों की तरफ से चंडीगढ़ स्थित सीएम निवास के बाहर धरना लगाया गया था। वहीं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एलान किया है कि वह मंगलवार को खुद चिट्टा रावण जलाएंगे। अगर किसी को उन्हें रोकना है तो रोक ले। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed