फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Cab driver charged Rs 27 more, Uber fined Rs 20,000

Chandigarh News: कैब चालक ने 27 रुपये ज्यादा लिए, उबर पर 20 हजार का जुर्माना

Wed, 17 Apr 2024 05:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
Cab driver charged Rs 27 more, Uber fined Rs 20,000
चंडीगढ़। ऑनलाइन कैब बुकिंग एप उबर से टैक्सी बुक करने पर चालक ने सवारी से तय किराये से 27 रुपये ज्यादा वसूल लिए। सेक्टर-22 निवासी ऋत्विक गर्ग ने उबर इंडिया सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग को शिकायत दी। आयोग ने उबर को सेवा में लापरवाही बरतने का दोषी मानते हुए शिकायतकर्ता को हुई मानसिक परेशानी के लिए पांच हजार रुपये और मुकदमा खर्च के तौर पर तीन हजार रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया। साथ ही जुर्माने के तौर पर उबर को उपभोक्ता कानूनी सहायता खाते में बीस हजार रुपये जमा करवाने होंगे।
विज्ञापन

आयोग को दी शिकायत में ऋत्विक गर्ग ने बताया कि उन्होंने 19 सितंबर 2022 को उबर एप से सेक्टर-21 से सेक्टर-13 मनीमाजरा जाने के लिए कैब बुक की थी। सफर की कुल दूरी 7.82 किलोमीटर थी। बुकिंग के समय कैब का किराया 53 रुपये दिखाया गया। जब वह मनीमाजरा पहुंचे तो चालक कैलाश ने उनसे 80 रुपये का किराया वसूल किया। ऋत्विक ने मामले की शिकायत उबर कंपनी को की और कानूनी नोटिस भी भेजा। बावजूद कंपनी ने आज तक उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


ड्राइवर के अनुरोधों को पूरा करती है उबर एप
उबर की तरफ से आयोग में लिखित में जवाब दिया गया कि उबर इंडिया सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड स्मार्ट फोन पर सॉफ्टवेयर के जरिए ड्राइवर और सवारी के बीच परिवहन व टैक्सी सेवा उपलब्ध करवाती है। उबर एप टैक्सी चालक के अनुरोधों को तलाशने, प्राप्त करने और पूरा करने के लिए है। शिकायतकर्ता उबर इंडिया की सभी शर्तों से बंधा हुआ है इसलिए शिकायत में लगाए गए सभी आरोप गलत हैं। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आयोग ने शिकायतकर्ता के पक्ष में फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed