{"_id":"625150d91c88fd6993059809","slug":"cab-and-auto-drivers-announced-strike-on-april-12-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई का विरोध: चंडीगढ़ में 12 अप्रैल को कैब और ऑटो संचालक बंद रखेंगे काम, किराये में इजाफा न होने से भी नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई का विरोध: चंडीगढ़ में 12 अप्रैल को कैब और ऑटो संचालक बंद रखेंगे काम, किराये में इजाफा न होने से भी नाराजगी
Sat, 09 Apr 2022 02:54 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 09 Apr 2022 02:54 PM IST
सार
ट्राइसिटी कैब-ऑटो संयुक्त मोर्चा ने कहा कि प्रशासन सिर्फ रेट बढ़ाने की अधिसूचना निकाल देता है, लेकिन उस रेट को लागू नहीं करवाता। कैब कंपनियां भी अपने तरीके से दाम को बढ़ाती व घटाती हैं। मजबूरी के कारण यह निर्णय लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में 12 अप्रैल का हड़ताल की जानकारी देते ऑटो और कैब चालक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी के कैब और ऑटो चालकों ने 12 अप्रैल को काम बंद रखने का एलान किया है। ट्राइसिटी कैब-ऑटो संयुक्त मोर्चा ने शनिवार को सेक्टर-27 में प्रेसवार्ता कर कहा कि पेट्रोल, डीजल व सीएनजी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन कंपनी किराये में इजाफा नहीं कर रही है। वहीं ऑटो में बैठने पर भी लोग उतना किराया नहीं भुगतान करते हैं। इससे रोजी रोटी बन्द होने की कगार पर है।
विज्ञापन
मोर्चा ने कहा कि प्रशासन सिर्फ रेट बढ़ाने की अधिसूचना निकाल देता है, लेकिन उस रेट को लागू नहीं करवाता। कैब कंपनियां भी अपने तरीके से दाम को बढ़ाती व घटाती हैं। मजबूरी के कारण यह निर्णय लेना पड़ रहा है। इस प्रदर्शन के बाद भी मांगें नहीं मानी गईं तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला लिया जाएगा। इस दौरान आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। विक्रम पुंडीर ने बताया कि प्रशासन अपनी अधिसूचना में बढ़े हुए रेटों को कंपनी से भी लागू कराए, एसटीए और ओला व ऊबर के विवाद में चालकों पर दबाव न बनाया जाए। जो कर या फीस बकाया है उसे कंपनी अदा करे, कंपनी के एप में चालक को भी कस्टमर को जिस जगह छोड़ना है उसे दिखाया जा सके।
विज्ञापन