{"_id":"5e140b6f8ebc3e8805379a17","slug":"caa-punjab-cm-captain-amrinder-singh-welcomed-sikh-people-suffering-from-partiality","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन बोले- भेदभाव के शिकार सिखों का भारत में स्वागत, शर्मनाक सियासत से बाज आएं अकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन बोले- भेदभाव के शिकार सिखों का भारत में स्वागत, शर्मनाक सियासत से बाज आएं अकाली
Tue, 07 Jan 2020 10:14 AM IST
खुशबू गोयल
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 07 Jan 2020 10:14 AM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि अकाली शर्मनाक सियासत से बाज आ जाएं। भेदभाव के शिकार सिखों का भारत में स्वागत है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि ना तो वह और ना ही कांग्रेस दूसरे देशों में सताए जा रहे हिंदुओं, सिखों को भारत में नागरिकता देने के विरुद्ध हैं।
कैप्टन ने कहा कि वह मुस्लिम और दूसरे धर्मों को सीएए से अलग-थलग करने के खिलाफ हैं। धर्म के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। वह कहीं भी भेदभाव का शिकार हो रहे सिखों और अन्य अल्पसंख्यकों के लोगों का भारत में आकर वास करने पर स्वागत करते हैं।
कैप्टन ने कहा कि अकालियों ने पाकिस्तान में सिखों और धार्मिक संस्थाओं पर हमले के मुद्दे पर राजनीति की, जो बेहद शर्मनाक है। उन्होंने निंदा करते हुए कहा कि अकाली दल पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की स्थिति की तुलना भारत में लाए गए असंवैधानिक नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) से कर रहा है। खासकर हरसिमरत कौर बादल निंदनीय बयानबाजी से पाकिस्तान में गुरुद्वारा ननकाना साहिब पर हमला कर रही हैं।
विज्ञापन
सिख नौजवान की मौत को कांग्रेस पार्टी के विरुद्ध सियासी लड़ाई में हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रही हैं। उन्होंने हरसिमरत द्वारा किए गए ट्वीट का हवाला देते हुए कहा कि वह पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के संदर्भ में भारत में सीएए की वकालत कर रही हैं और सीएए की आलोचना करने के लिए उन पर (कैप्टन अमरिन्दर सिंह) और कांग्रेस के नेताओं पर हमले कर रही हैं।

हरसिमरत के ट्वीट का दिया जवाब
मुख्यमंत्री ने हरसिमरत के ट्वीट के जवाब में कहा कि यह अज्ञानता और मूर्खता की हद है। सीएए और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर ऐसे साधन हैं, जिससे भारत में अल्पसंख्यकों को पाकिस्तान की अपेक्षा ज्यादा सताया जाएगा। केंद्रीय मंत्री को सीएए के बुरे प्रभावों और इसके नुकसान के बारे में कुछ भी पता नहीं है। यह भारत के धर्मनिरपेक्ष चरित्र को भारी नुकसान पहुंचाएगा।
कैप्टन ने कहा कि पाकिस्तान में सिखों समेत अल्पसंख्यकों पर हमले चाहे भयानक और अनुचित हैं, लेकिन यह हमले अभी इतने हैरान करने वाले नहीं थे कि हरसिमरत और दूसरे अकाली नेताओं ने इन हमलों को सीएए का बचाव करने और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधने के लिए इस्तेमाल करके हैरान करने वाली स्थिति में डाल दिया।