फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CAA: Haryana Home Minister anil vij targets on Congress and Kapil Sibal

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज बोले- सावरकर का विरोध करने वालों को परमानेंट जेल भेज देना चाहिए

Sun, 19 Jan 2020 06:16 PM IST
ajay kumar प्रवीण पांडेय, अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पांडेय, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 19 Jan 2020 06:16 PM IST
विज्ञापन
CAA: Haryana Home Minister anil vij targets on Congress and Kapil Sibal
गृह मंत्री अनिल विज। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल को आड़े हाथ लिया है। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने हाल ही नागरिकता संसोधन कानून (सीएए) को लेकर कहा था कि कोई भी राज्य इसका विरोध नहीं कर सकता है, क्योंकि वह अब कानून बन चुका है। इसके बाद ही कपिल सिब्बल अपने बयान से पलट भी गए थे। इस पर हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि कपिल सिब्बल एक स्प्लिट पर्सनलिटी (दोहरा व्यक्तित्व) वाले व्यक्ति हैं। 

विज्ञापन


गांधी परिवार की भारत विरोधी 'हेट इंडिया कंपेन' का असर होने पर वो कांग्रेस की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब सिब्बल सीएए को लेकर यह बयान दे रहे थे तो उस वक्त कपिल सिब्बल वकील बोल रहा था और कानून भी यही है कि जो बिल संसद में पास हो गया है और केंद्र की सूची में आता है तो वह अधिसूचना जारी होने के बाद लागू हो जाता है। 

विज्ञापन

विज ने कहा कि जब कपिल सिब्बल एक कांग्रेसी नेता के तौर पर बोलता है तो बिल्कुल इसके उलट बोलते हैं। वो गांधी परिवार के दबाव में उलट बोलता है और सच को झूठ कहते हैं। उन्होंने कहा कि जो गांधी परिवार ने भारत के खिलाफ 'हेट कंपेन' चला रखा है, सिब्बल पर इसका असर हो जाता है और फिर वो कांग्रेस की भाषा बोलता है।

शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत पर भी अनिल विज बरसे। अनिल विज ने कहा कि संजय राउत की उन लोगों से दोस्ती है, उस पार्टी के साथ मिलकर उन्होंने सरकार बनाई है जो वीर सावरकर का विरोध करते हैं। बिना कांग्रेस का नाम लिए विज ने कहा कि दो दिन क्या हम तो चाहते हैं कि इन्हें स्थाई रूप से अंडमान कि जेल में बन्द कर देना चाहिए। इससे सारे देश मे शांति तो हो जाएगी। 

कांग्रेसी नेता कुमारी शैलजा के सीएम और गृहमंत्री के सीआईडी विवाद पर दिए बयान पर विज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कुमारी सैलजा को हरियाणा की राजनीति का कुछ पता नही है। वो दिल्ली के वाताअनुकूलित कमरों में रहती हैं। विज ने कहा कि गृहमंत्री और सीएम के बीच कोई विवाद नहीं है, ये उनको गलतफहमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed