फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CA was beaten up in his house, threatened to be cut with swords

Chandigarh News: सीए को घर में घुसकर पीटा, तलवारों से काटने की धमकी

Mon, 10 Feb 2025 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
CA was beaten up in his house, threatened to be cut with swords
चंडीगढ़। सेक्टर-26 में रहने वाले एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के घर में घुसकर पिटाई करने और जान से मारने की धमकी देने मामला का सामने आया है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवती सीए को तलवारों से काटने की धमकी दे रही है। वहीं, तीन दिन बीत जाने के बावजूद सेक्टर-26 थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे परेशान होकर सीए ने एसएसपी और डीजीपी को शिकायत दी है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले कॉलोनी में ही रहने वाले एक युवक विकास के साथ मारपीट हुई थी, जिसमें सीए का बेटा करण भी शामिल था। इसी मामले में युवक की मां और बहनें सीए के पास पहुंची थीं।
विज्ञापन

पीड़ित सीए राम आसरे का आरोप है कि पुलिस आरोपियों से मिली है, उन पर समझौता करने का दबाव बना रही है। इसकी एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सामने आई है। राम आसरे के बेटे ने बताया कि एक पुलिसकर्मी ने मेरे पिता को मकान के पीछे अकेले मिलने के लिए बुलाया। पुलिसकर्मी बार-बार समझौते के लिए कॉल कर रहा है। वहीं, वायरल वीडियो में सीए कह रहा है कि आखिर उसने क्या किया, उसकी क्या गलती है। बेटे के साथ उसका कोई रिश्ता नहीं है। वहीं, युवती कह रही है कि तुम्हारे बेटे ने मेरे भाई को बुरी तरह पीटा है। अब घर खाली करवाकर रहूंगी।
विज्ञापन

ऑडियों में बातचीत


पुलिसकर्मी पीड़ित राम आसरे



आवाज नहीं आ रही आपकी, क्या बात हो गई आ रही है आ रही है

चौकी आ जाओ आप पूजा करके, कितनी देर में आ रहे हो क्या बात करनी है बताएंगे



बात क्या, तुमको बुलाया है हमने हमने क्या बात करनी उनसे, आप कार्रवाई करिए सर

अच्छा, मतलब तुम आओगे नहीं आने को मैं आ जाऊं, लेकिन मेरे साथ जो हुआ अच्छा नहीं किया



अच्छा आपसे विनती है सर प्लीज आप कार्रवाई करिए

अच्छा, तो आपने उनसे कोई कार्रवाई नहीं करनी उनसे क्या बात करनी है, उसने तो मुझे बोला है तलवार मार देंगे


नहीं अभी वे बैठे हैं चलो गुस्से में कहा सुनी हो गई चलो कोई बात नहीं, आप उनको छोड़ दीजिए, कार्रवाई करिए आप

ना ना, अच्छा
पीड़ित का बेटा मारपीट केस में शामिल
31 जनवरी की रात को सेक्टर-26 की बापूधाम कॉलोनी में विकास उर्फ लाला पर जानलेवा हमला हुआ था। इसमें विकास गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने इस केस में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें पुलिस राम आसरे के बेटे करण की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी को दी शिकायत, कहा मुझे फंसा सकती है...

राम आसरे ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि विकास की मां और उनकी दो बहनें वीरवार रात करीब 10 बजे उनके घर में घुस आईं और पिटाई करते हुए उसके कपड़े फाड़ डाले। वे तीनों उनके बेटे करण के बारे में पूछने लगीं और गाली गलौज कर उसे घर से बाहर खींच लिया। राम आसरे ने कहा कि उनका बेटे करण के साथ 7 साल से कोई रिश्ता नहीं है। राम आसरे ने शिकायत में लिखा है कि उसे दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed