फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CA arrested for taking bribe of 26 lakhs in the name of Income Tax officials

Chandigarh News: आयकर अधिकारियों के नाम पर 26 लाख की रिश्वत लेने का आरोप, विजिलेंस ने CA को पकड़ा

Wed, 05 Apr 2023 10:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 05 Apr 2023 10:04 PM IST
सार

विजिलेंस प्रवक्ता ने बताया कि आयकर विभाग से पूछताछ के दौरान शिकायतकर्ता को पता चला कि नोटिस अभी भी बरकरार है। सीए ने आयकर अधिकारियों के नाम पर भारी जुर्माना लगने का डर दिखाकर रिश्वत वसूली है, जो उसने किसी को भी आगे नहीं दी। फिर शिकायतकर्ता ने सीए अंकुश सरीन से पैसे वापस करने के लिए कहा तो मना कर दिया।

विज्ञापन
CA arrested for taking bribe of 26 lakhs in the name of Income Tax officials
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने चंडीगढ़ में आयकर विभाग के अधिकारियों के नाम पर 26 लाख रुपये रिश्वत लेने के आरोप में लुधियाना के चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) अंकुश सरीन को गिरफ्तार किया है। उसने यह रकम अमेरिका में रह रहे एक परिवार को आयकर विभाग के नोटिस को रफा -दफा करवाने के नाम पर ली थी। सीए के खिलाफ मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर शिकायत दी गई थी। साथ ही रिश्वत लेने का वीडियो भी भेजा गया था। इसके बाद विजिलेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना में भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है। विजिलेंस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है, जल्दी ही कुछ और लोग गिरफ्तार किए जाएंगे।

विज्ञापन


आरोपी सीए के खिलाफ परमिंदर सिंह सिद्धू निवासी गाव मलसियां जिला लुधियाना ने शिकायत दी थी। उनका आरोप था कि सीए निजी प्रैक्टिस करता है। उसने शिकायतकर्ता के अमेरिका में रहने वाले रिश्तेदार को आयकर रिटर्न के संबंध में जारी एक नोटिस को रफादफा करने के एवज में आयकर अधिकारियों को रिश्वत देने के नाम पर दो किश्तों में 26 लाख रुपये लिए। सिद्धू ने 15 जनवरी 2023 को 25 लाख रुपये सीए को उसकी निवास पर सौंपे थे और उसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद सीए 26 जनवरी-2023 को शिकायतकर्ता से आयकर विभाग के जूनियर अधिकारियों के लिए एक लाख रुपये और वसूले।
विज्ञापन


विजिलेंस प्रवक्ता ने बताया कि आयकर विभाग से पूछताछ के दौरान शिकायतकर्ता को पता चला कि नोटिस अभी भी बरकरार है। सीए ने आयकर अधिकारियों के नाम पर भारी जुर्माना लगने का डर दिखाकर रिश्वत वसूली है, जो उसने किसी को भी आगे नहीं दी। फिर शिकायतकर्ता ने सीए अंकुश सरीन से पैसे वापस करने के लिए कहा तो मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed