{"_id":"5a44c6ea4f1c1b6a118ba7cc","slug":"bye-bye-2017-manushi-chhillar-wins-miss-world-crown","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bye Bye 2017: इन बेटियों ने देश का नाम चमकाया, दुनिया भर में बटोरी सुर्खियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bye Bye 2017: इन बेटियों ने देश का नाम चमकाया, दुनिया भर में बटोरी सुर्खियां
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 28 Dec 2017 03:59 PM IST
विज्ञापन
manushi chhillar
- फोटो : G. pal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल भारत के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी सौंदर्य जगत से आई। वहीं 2017 खेलों की दृष्टि से हरियाणा के लिए ऐतिहासिक रहा, खास उपलब्धियां।
मानुषी छिल्लर ने दिलाया मिस वर्ल्ड का ताज
17 साल बाद देश को मिस वर्ल्ड का ताज मिला और इसे दिलवाया हरियाणा की बेटी मानुषी छिल्लर ने। मानुषी का पैतृक गांव बामनौली झज्जर में है। वह सोनीपत के भगत फूल सिंह मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की छात्रा हैं। उनकी ननिहाल रोहतक में है और माता-पिता दिल्ली में रहते हैं। वह महिला स्वच्छता और सशक्तीकरण से जुड़े अभियान प्रोजेक्ट शक्ति भी चला रहीं हैं। हरियाणा सरकार ने भी इसे अपनाने की घोषणा की है। इस योजना के तहत ग्रामीण और वंचित तबके की महिलाओं को नैपकिन इस्तेमाल को उन तक पहुंचाने का काम वह कर रही हैं।
महिला हॉकी 13 साल बाद एशिया कप दिलाया
इस साल नवंबर में जापान में हुए महिला हॉकी एशिया कप में हरियाणा के कुरुक्षेत्र की रानी रामपाल के नेतृत्व वाली भारतीय टीम चैंपियन बनी। जापान में हुए फाइनल मुकाबले में भारत ने चीन को 5-4 से हराया। इस टीम में हरियाणा की 7 खिलाडि़यों ने भारत को जीत दिलाई। कप्तान रानी रामपाल के अलावा इस टीम में हरियाणा की नवजोत कौर, नवनीत, सोनिका, नेहा गोयल, मोनिका मलिक और गोलकीपर सविता पूनिया भी शामिल थी।

महिला कुश्ती 16 पदक, सब मेडल लेकर लौटीं
साक्षी मलिक
- फोटो : twitter
कॉमनवेल्थ रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत की 20 पहलवानों में 16 हरियाणा की पहलवान खेलीं और इन सभी ने मेडल जीतकर इतिहास रचा। इनमें ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी मलिक ने गोल्ड मेडल जीता तो गीता फौगाट, विनेश फौगाट, रितु फौगाट भी गोल्ड जीतकर लाईं, जबकि इनकी चौथी बहन संगीता ने सिल्वर मेडल जीता।
शूटिंग, अंकुर का रजत
हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले डबल ट्रैप राइफल के शूटर अंकुर मित्तल ने इस साल कई इतिहास रचे है। अंकुर ने दिल्ली में फरवरी में हुए वर्ल्ड कप में रजत पदक जीता तो मैक्सिको के वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं मॉस्को सितंबर 2017 में हुई वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा। इन पदक के कारण ही अंकुर आईएसएसएफ, इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन की रैंकिंग में 2596 अंक लेकर दुनिया के नंबर वन शूटर बने।
क्रिकेट, हिमांशु कप्तान
हरियाणा के सोनीपत के हिमांशु राणा को मलेशिया में खेले गए अंडर-19 क्रिकेट एशिया कप के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया और उनके अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में जगह मिली। हिमांशु ने रणजी ट्राफी के पिछले सीजन में कई शतक व अर्द्धशतक भी लगाए। भारतीय टीम में यजुवेंद्र चहल भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। अपनी फिरकी गेंदबाजी से श्रीलंकाई खिलाड़ियों की गिल्लियां बिखेर दीं। चहल हरियाणा के जींद के रहने वाले हैं।

अनीता ने फतह की सबसे ऊंची चोटी
एवरेस्ट पर लिख डाला बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश
हिसार के गांव फरीदपुर की बेटी अनीता कुंडू ने इस साल एक बार फिर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह किया है। चीन की तरफ से एवरेस्ट को फतह करने वाली वे पहली भारतीय महिला बनीं। अनीता ने तिरंगा फहराकर हरियाणा का नाम रोशन किया। अनिता कुंडू ने अप्रैल की 11 तारीख को चीन की तरफ से चढ़ाई शुरू की थी। ग्रुप के 10 सदस्यों में अनिता एकमात्र महिला पर्वतारोही थी।
एशिया चैंपियन बने, 5 खिलाड़ी हरियाणा के
ईरान में खेले गए कबड्डी एशिया कप में चैंपियन बनी भारतीय टीम में हरियाणा के पांच खिलाड़ी खेले और टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। भारतीय टीम के कोच राजबीर सिंह खोखर रहे जो हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले हैं और उनकी रणनीति ही टीम को चैंपियन बनाने में कामयाब रही। इसके अलावा प्रो कबड्डी लीग में पहली बार हरियाणा की टीम हरियाणा स्टीलर्स के नाम से खेली और हरियाणा में कबड्डी के क्रेज को देखते हुए प्रो कबड्डी लीग का मंच सोनीपत में तैयार किया गया।

डब्ल्यूडब्ल्यूई में पहुंचीं कविता
पहलवान कविता दलाल
जींद के मालवी गांव की बेटी मशहूर पहलवान कविता दलाल ने डब्ल्यूडब्ल्यूई में सिलेक्ट होकर इस साल इतिहास रच दिया। कविता वहां तक पहुंचने वाली देश की पहली महिला पहलवान हैं। कविता ने पेशेवर रेसलर बनने के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन रहे द ग्रेट खली के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग ली है।
विजेंदर ने बरकरार रखे अपने दोनों टाइटल
भारतीय मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने 23 दिसंबर को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पेशेवर मुक्केबाजी कॅरियर में लगातार 10वीं जीत दर्ज की। विजेंदर ने घाना के अर्नेस्ट अमुजु को हरा कर डब्ल्यूबीओ एशिया पैसिफिक और ओरिएंटल टाइटल खिताब बरकरार रखा।