फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   By March 31, there will be sunshine in Chandigarh including Punjab-Haryana

31 मार्च तक पंजाब-हरियाणा के साथ चंडीगढ़ में धूप होगी तेज

Mon, 28 Mar 2022 11:24 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
By March 31, there will be sunshine in Chandigarh including Punjab-Haryana
चंडीगढ़। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 5 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शुष्क मौसम जारी रहने की संभावना व्यक्त की है। दोनों राज्यों व चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान सामान्य से 5-6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की उम्मीद है। इससे बचने के लिए विभाग ने लोगों को कुछ सुझाव भी दिए हैं।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार अगले 2-3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की और वृद्धि होने की संभावना है, जिसके परिणामस्वरूप अगले 3-4 दिनों के दौरान दक्षिण और दक्षिण पश्चिम हरियाणा के कुछ जिलों में लू की स्थिति पैदा हो सकती है। इनमें मुख्य रूप से महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, भिवानी, चरखी दादरी, हिसार, सिरसा आदि हैं।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार को हरियाणा के नारनौल में 39.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो पूरे राज्य में सबसे अधिक रहा। ये औसत से 6.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। वहीं, पंजाब के बठिंडा में सबसे ज्यादा 37.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो औसत से 5.5 सेल्सियस डिग्री ज्यादा है। चंडीगढ़ में भी तापमान काफी बढ़ गया है। सोमवार को शहर में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री दर्ज किया गया जो औसत से 4.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग की सलाह
- गर्मी के जोखिम से बचें
- पानी पीते रहें
- हल्के, हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें
- अपने सिर को कपड़े, टोपी, छतरी आदि से ढकें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed