फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   By hypnotizing a 72-year-old man, he blew up lakhs of jewels

72 साल की बुजुर्ग को समोहित कर लाखों केगहने उड़ाए

Wed, 10 Nov 2021 01:33 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
By hypnotizing a 72-year-old man, he blew up lakhs of jewels
चंडीगढ़। सेक्टर-49 स्थित पुष्पक सोसाइटी के नजदीक महिला समेत दो ठगों ने घर लौट रही 72 वर्षीय वृद्धा से लाखों के गहने उड़ा लिए। बुजुर्ग की शिकायत पर सेक्टर-49 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पुष्पक सोसाइटी निवासी सरला देवी ने शिकायत में बताया है कि छह नवंबर की सुबह संतोषी माता मंदिर से माथा टेककर घर लौट रही थी। सोसाइटी केपास पहुंची तो एक महिला आई और उनसे किसी के घर का पता पूछने लगी। इस दौरान महिला का एक साथी भी आ गया। दोनों ने बुजुर्ग को अपनी बातों में उलझाकर उनसे गहने उतारकर रुमाल में रखने के लिए कहा। पीड़िता के मुताबिक महिला की उम्र 55 साल और पुरुष की 35 साल बताई गई है।
विज्ञापन

सरला देवी ने बताया कि उनकी बातों में आकर सोने की चूडियां, अंगूठी, चेन, पेंडलुम और कानों की बाली उतारकर व्यक्ति के रूमाल में रख दिए। आरोपियों ने रुमाल देकर कहा कि इसे घर जाकर खोलना और पीछे मुड़कर मत देखना। सरला सीधे घर गई और रुमाल को खोलकर देखा तो उसमें रखे गहने नकली थे। सरला देवी वापस उसी जगह पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी भाग निकले थे। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed