{"_id":"670e8cf6a08c5f75f101ecf9","slug":"by-elections-for-four-assembly-seats-in-punjab-will-be-held-on-november-13-chandigarh-news-c-16-1-pkl1079-540979-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 13 नवंबर को होंगे पंजाब की चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 13 नवंबर को होंगे पंजाब की चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-नामांकन भरने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर, 23 को आएंगे नतीजे
-- -
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भारतीय चुनाव आयोग ने पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर मंगलवार को उप चुनावों की घोषणा की। पंजाब की चार विधानसभा सीटों डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल (एससी), गिद्दड़बाहा और बरनाला के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी है। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बताया कि चुनाव आयोग की ओर से चार विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार 18 अक्तूबर (शुक्रवार) को अधिसूचना जारी की जाएगी।
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्तूबर होगी और नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्तूबर को की जाएगी, जबकि नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर है। सिबिन सी ने बताया कि चारों सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उपचुनाव की घोषणा के साथ ही मंगलवार से उन चार जिलों में आचार संहिता लागू हो गई है, जिन जिलों में ये विधानसभा क्षेत्र स्थित हैं। ये चार जिले गुरदासपुर, होशियारपुर, श्री मुक्तसर साहिब और बरनाला हैं। 25 नवंबर, 2024 तक यहां आचार संहिता लागू रहेगी। बता दें डेरा बाबा नानक विधानसभा हलके से कांग्रेस के विधायक रहे सुखजिंदर सिंह रंधावा, चब्बेवाल हलके से डॉ. राज कुमार चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और बरनाला से गुरमीत सिंह मीत हेयर ने इस्तीफा दिया था।