फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   By Chance visit of Sukhbir Badal in Punjab Police Head Office

सुखबीर बादल का पुलिस मुख्यालय में औचक ‘छापा’

Wed, 03 Dec 2014 12:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 03 Dec 2014 12:50 PM IST
विज्ञापन
By Chance visit of Sukhbir Badal in Punjab Police Head Office

पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया तो वे हैरान रह गए। अधिकतर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी देने के साथ ही सुबह 11 बजे तक भी ड्यूटी पर न पहुंचने वालों के खिलाफ 48 घंटे में जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मुख्यालय पहुंचते ही उप मुख्यमंत्री ने अपने साथ आए अधिकारियों से एंट्री रजिस्टर को कब्जे में लेने के आदेश दिए। साथ ही हेडक्वार्टर के सभी प्रवेश द्वार बंद करवा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एंट्री रजिस्टर के अनुसार, केवल एडीजीपी (इंटेलिजेंस) हरदीप ढिल्लों ही बिल्डिंग में मौजूद थे। उप मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार जंगवीर सिंह ने बताया कि जांच में यह भी पाया गया कि छह अधिकारी समय पर कार्यालय में आ गए थे। बता दें कि इस भवन में करीब 50 पुलिस उच्चाधिकारियों के कार्यालय हैं।

इस टाइम पहुंचे पुलिस अफसर

By Chance visit of Sukhbir Badal in Punjab Police Head Office

9.16 बजे : डीआईजी खूबी राम
9.23 बजे : एडीजीपी (ट्रैफिक) आरपी सिंह
9.25 बजे : आईजी (काउंटर इंटेलिजेंस) गौरव यादव
9.26 बजे : एआईजी दिलबाग सिंह
9.28 बजे : आईजी (प्रोविजनिंग) प्रवीण सिन्हा
9.40 बजे : एआईजी आशीष चौधरी
9.51 बजे : एआईजी केबी सिंह
9.58 बजे : एसपी रणवीर सिंह
10.00 बजे : एआईजी स्वर्ण सिंह
10.00 बजे : एआईजी बालियत राठौर
10.05 बजे : एडीजीपी सीएसआर रेड्डी
10.15 बजे : आईजी (आईवीसी) तेजिंदर पाल सिंह

तीन अफसरों ने की पिछले रास्ते से घुसने की कोशिश

By Chance visit of Sukhbir Badal in Punjab Police Head Office
तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री की निगाह से बचने के लिए पीछे के रास्ते से बिल्डिंग में प्रवेश करने की कोशिश की। यह रास्ता जूनियर स्टाफ के लिए है। इस पर डीजीपी और उप मुख्यमंत्री ने उन्हें चेतावनी देते हुए भविष्य में अधिकारी की तरह पेश आने को कहा।

प्रवेश द्वार पर संभाला मोर्चा
इससे पहले उप मुख्यमंत्री ने पुलिस मुख्यालय के प्रवेश द्वार के सामने ही मोर्चा संभाल लिया और देरी से आने वाले सभी अधिकारियों को ग्राउंड फ्लोर पर बने एक कमरे में इंतजार करने को कहा गया। फिर उन्होंने पुलिस अधिकारियों को संबोधित किया और कहा कि समय के बारे में इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने डीजीपी सैनी से कहा कि देर से कार्यालय पहुंचने वाले सभी अधिकारियों से स्पष्टीकरण लिया जाए।

डीजीपी सैनी थे डेरा नूरमहल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में
जंगवीर सिंह के अनुसार, डिप्टी सीएम की मुख्यालय में मौजूदगी के वक्त डीजीपी सुमेध सैनी अपने निवास पर डेरा नूरमहल के अनुयायियों के साथ बैठक कर रहे थे। इसके तुरंत बाद वह भी मुख्यालय पहुंचे। एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) दिनकर गुप्ता भी जल्द ही पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed