फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Buy tickets from today...Enjoy the match between India and Australia on 22nd in Mohali

Chandigarh News: आज से खरीदिए टिकट... 22 को मोहाली में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले का लीजिए आनंद

Fri, 15 Sep 2023 02:04 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Buy tickets from today...Enjoy the match between India and Australia on 22nd in Mohali
चंडीगढ़। ऑट्रेलिया और भारत के बीच मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में 22 सितंबर को होने वाले वनडे मुकाबले के लिए पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) ने वीरवार को दर्शकों के स्टैंड और बॉक्स के टिकटों के रेट लिस्ट जारी की। इससे पहले बुधवार को ट्राइसिटी, पीसीए के टिकट काउंटर और अन्य स्थानों पर बिकने वाले टिकटों के स्थान की लिस्ट जारी की थी। वीरवार को स्टैंड और बॉक्स के टिकट के रेट 500 रुपये से लेकर 20 हजार रुपये घोषित किए गए हैं। वहीं, स्टूडेंट की टिकट का रेट 100 रुपये ही रखा गया है। ट्राइसिटी के साथ पीसीए के सभी टिकट काउंटरों पर 15 सितंबर को मिलने शुरू हो जाएंगे। पीसीए में क्रिकेट प्रशंसकों के लिए टिकट की खिड़की 9 बजे के बाद खुलेगी। इस मुकाबले के लिए स्टेडियम में युवराज सिंह स्टैंड के टिकट का रेट 5000 रुपये और हरभजन सिंह स्टैंड की टिकट का रेट 20 हजार रुपये रखा गया है। ये हैं रेट
विज्ञापन

स्टैंड टिकट का मूल्य
-एलीट लांज लेवल-3 पीसीए लाइफ टेंबर्स गेट-1बी : 500 रुपये
-एनक्लोजर लेवल-2 गेट-1ए : 20 हजार रुपये
-एनक्लोजर लेवल-1 गेट-1बी : 10 हजार रुपये
-हरभजन सिंह स्टैंड (टैरेस वेस्ट)गेट-1 सी : 10 हजार रुपये
-हरभजन सिंह स्टैंड (टैरेस ईस्ट)गेट-1 डी : 20 हजार रुपये
-पीसीए प्रिमियम ब्लॉक गेट-3 व 4 : 3000 रुपये
-नॉर्थ वेस्ट ब्लॉक गेट-5 : 3000 रुपये
-युवराज सिंह स्टैंड गेट-6 : 5000 रुपये
-नॉर्थ ईस्ट ब्लॉक गेट-7 : 3000 रुपये
-चेयर्स ईस्ट ब्लॉक गेट-8 : 1000 रुपये
-चेयर्स ईस्ट ब्लॉक (स्टूडेट) गेट-9 : 100 रुपये
-वीआईपी ईस्ट ब्लॉक गेट-2ए : 3000 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed