{"_id":"5704fe794f1c1b0152c8113c","slug":"business-council-election-chandigarh-business-council-election-chandigarh-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार मंडल: अध्यक्ष पद के लिए वोहरा का नामांकन दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार मंडल: अध्यक्ष पद के लिए वोहरा का नामांकन दाखिल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 06 Apr 2016 05:48 PM IST
विज्ञापन
वोहरा ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन दाखिल किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के लिए अंतिम दिन बुधवार को चरणजीव गुट की ओर से दो ने नामांकन दाखिल किया। अनिल वोहरा ने नामांकन दाखिल किया, जबकि सुभाष नारंग ने कवरिंग उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया। 8 अप्रैल को नाम वापस लेने की अंतिम तारीख है।
इससे पहले मंगलवार को विरोधी गुट की ओर से कैलाश जैन और सतबीर गर्ग ने नामांकन दाखिल किया। सतबीर गर्ग ने कवरिंग उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया है। बुधवार को वोहरा ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए नामांकन दाखिल किया।
वर्तमान अध्यक्ष चरणजीव सिंह का दावा है कि नामांकन के समय उनके साथ 190 थे। कैलाश जैन साहनी गुट के उम्मीदवार है और कैलाश जैन ने डोर टू डोर प्रचार शुरू कर दिया है। कैलाश जैन इस समय भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी के भी पदाधिकारी है। 8 अप्रैल को नामांकन वापस लेने की तारीख तय है जबकि चुनाव 17 अप्रैल को होने हैं।
विज्ञापन
पार्टियों का दौर हुआ शुरू
चुनाव प्रचार के साथ ही पार्टियों का दौर भी शुरू हो गया है। चरणजीव गुट की ओर से बुधवार रात को एक होटल में पार्टी की गई जिसमे वर्तमान अध्यक्ष चरणजीव सिंह की फेयरवेल पार्टी कहकर मतदाताओं को बुलाया गया। चरणजीव सिंह पिछले 4 साल से अध्यक्ष पद की कुर्सी पर है।