फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Buses will run till Haryana border due to G 20 meeting

कल से G-20 की बैठक: दिल्ली जा रहे हैं तो ध्यान दें... तीन दिन तक बसें हरियाणा सीमा तक जाएंगी, चुनें ये विकल्प

Fri, 08 Sep 2023 01:28 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Sep 2023 01:28 AM IST
सार

बसों के अलावा जिन वाहनों को सिर्फ दिल्ली से गुजरना है, उन्हें दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे वाहनों को ईस्टर्न एवं वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और अन्य वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा जाएगा। हवाई अड्डे, नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशनों तक यात्रियों की आवाजाही की अनुमति रहेगी।

विज्ञापन
Buses will run till Haryana border due to G 20 meeting
सीटीयू बस। - फोटो : फाइल

विस्तार

अगर आप दिल्ली जाने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। दिल्ली में कल से जी-20 की बैठक शुरू हो रही है। कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष दिल्ली पहुंच रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से नई दिल्ली को कंट्रोल जोन घोषित कर दिया गया है और गुरुवार मध्य रात्रि से 10 सितंबर तक रोडवेज बसों समेत अन्य वाहनों का दिल्ली में प्रवेश बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन


चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से दिल्ली जाने वाली सभी बसें कुंडली बॉर्डर से 17 किमी आगे मुकरबा चौक तक ही जाएंगी। यहां से आपको मेट्रो या दूसरे साधन पकड़ने होंगे। ऐसे में बस या दूसरे वाहनों से दिल्ली का सफर परेशानी भरा हो सकता है। यात्रियों के पास ट्रेन का बेहतर विकल्प है। ट्रेन से आप बिना बाधा सीधे दिल्ली पहुंच सकते हैं। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से चलने वाली सभी ट्रेनें यथावत चलती रहेंगी।
विज्ञापन


चंडीगढ़ से गुरुग्राम जाने वाले बस यात्री केएमपी एक्सप्रेस-वे से होकर जा सकेंगे। दिल्ली में प्रवेश बंद होने के कारण हरियाणा डिपो की रोडवेज बसों का संचालन गुरुवार रात 12 बजे से बंद कर दिया गया है। चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए हर चार मिनट में बस सेवा उपलब्ध है। औसतन एक घंटे में 15 बसें चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना होती हैं। वहीं, पंचकूला डिपो की 22 बसें दिल्ली रूट पर चलती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ परिवहन विभाग के निदेशक प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि जी-20 बैठक को लेकर दिल्ली पुलिस की तरफ से ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। उसी का पालन करते हुए सीटीयू की बसें मुकरबा चौक तक ही जाएंगी। उन्होंने कहा कि बसों की संख्या में कोई कमी नहीं की जाएगी। सभी बसें अपने समय से चलेंगी। उन्होंने दिल्ली जाने वाले यात्रियों से आग्रह किया कि वह अपनी यात्रा ट्रैफिक एडवाइजरी को देखते हुए ही तय करें, ताकि उन्हें कोई परेशानी न आए।

बता दें कि दिल्ली के अंदर कुछ डीटीसी ही बसें चलेंगी, जिनके जरिए आगे का सफर तय किया जा सकता है। कश्मीरी गेट आईएसबीटी से मुकरबा चौक की दूरी 15 किमी के करीब है। ऑटो और टैक्सियों को नई दिल्ली जिले के बाहर सड़क नेटवर्क पर चलने की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, नई दिल्ली जिले के स्थानीय निवासियों और नई दिल्ली जिले की सीमा के अंदर स्थित होटलों में वैध बुकिंग वाले पर्यटकों को ले जाने वाली टैक्सियों को चलने की अनुमति दी जाएगी।

निजी वाहनों को भी अन्य वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा जाएगा

बसों के अलावा जिन वाहनों को सिर्फ दिल्ली से गुजरना है, उन्हें दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे वाहनों को ईस्टर्न एवं वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और अन्य वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा जाएगा। हवाई अड्डे, नई दिल्ली और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशनों तक यात्रियों की आवाजाही की अनुमति रहेगी। ऐसे यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे सुझाए गए वैकल्पिक मार्गों को ही चुनें और अपनी यात्रा के लिए पर्याप्त समय से चलें। 

जी-20 का कार्यक्रम की वजह से दिल्ली में सरकारी दफ्तर, स्कूल, निजी दफ्तर, बाजार और दुकानें सब बंद रहेंगी। केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहन ही इन क्षेत्रों में आ पाएंगे। चिकित्सा सेवाओं को छोड़कर किसी भी डिलीवरी सेवाओं की अनुमति नहीं दी जाएगी। वैध आईडी कार्ड और टिकट दिखाने वाले यात्रियों के साथ ऐप-आधारित टैक्सियां चल सकती हैं।

10 सितंबर तक कई ट्रेनों का रूट बदला

दैनिक रेल यात्री संघ पटौदी के अध्यक्ष एवं डीआरयूसीसी के योगिन्द्र चौहान ने बताया कि जी-20 बैठक को लेकर दिल्ली-रेवाड़ी सेक्शन पर पटौदी रोड रेलवे स्टेशन से अप-डाउन पर चलने वाली 30 रेलगाड़ियां 8 से 11 सितंबर तक रद्द रहेंगी। कार्यक्रम की तैयारियों और सुरक्षा के मद्देनजर उत्तर रेलवे ने 207 ट्रेनों को रद्द रखने का फैसला किया है। इसमें अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से निकलने वाली 21 ट्रेनें भी शामिल हैं।

भिवानी से दिल्ली की तरफ जाने वाली किसान एक्सप्रेस, सिरसा एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेन सेवाएं भी रद्द की गई हैं। रेलवे प्रवक्ता के अनुसार बीकानेर मंडल ने 22 ट्रेनों का संचालन रद्द किया है। वहीं दो ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन और पांच ट्रेनों का अतिरिक्त ठहराव किया जाएगा। भिवानी से दिल्ली की तरफ जाने वाली गोरखधाम व कालिंदी एक्सप्रेस का संचालन जारी रहेगा।

वर्क फ्रॉम होम रहेंगे एमएनसी कर्मी

गुरुग्राम के जिलाधीश निशांत कुमार यादव ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से बहुराष्ट्रीय कंपनी ( एमएनसी) व निजी संस्थान के कर्मियों के लिए वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी की है। वहीं, फरीदाबाद में 8 से 10 सितंबर तक दिल्ली जाने वाले सभी भारी और हल्के व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर रोक है। 

सब्जी, फ्रूट, दूध-राशन, सीएनजी/एलपीजी गैस वाहन खाद्य सामग्री, चिकित्सा से संबंधित वाहन, अखबार वितरण इत्यादि वाहनों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं है। शुक्रवार को NH-48 पर यातायात नियंत्रित रहेगा। इसका प्रभाव गुरुग्राम शहर की सड़कों पर भी दिखेगा। वहीं, दिल्ली-जयपुर हाईवे बंद होने से चंडीगढ़ जाने वाली बसों को केएमपी के रास्ते से निकाला जाएगा, जबकि दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को इफको चौक से महरौली होकर आगे निकाला जाएगा।
 

सरकार की ओर से मिले निर्देश का पालन करते हुए ही बसों का संचालन किया जा रहा है। दिल्ली बॉर्डर तक ही बसें जा रहीं हैं। इसके बावजूद हरियाणा रोडवेज की ओर से यात्रियों को बेहतर से बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। - अशोक कौशिक, जीएम पंचकूला, हरियाणा रोडवेज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed