फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Buses will run directly from three cities of Haryana to Ayodhya

Haryana News: हरियाणा के इन तीन शहरों से सीधे अयोध्या तक चलेंगी बसें, 22 जनवरी के बाद शुरू होगी सेवा

Mon, 01 Jan 2024 07:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 01 Jan 2024 07:43 PM IST
सार

धार्मिक नगरी अयोध्या अब हरियाणा से सीधे जुड़ जाएगी। हरियाणा के तीन शहरों से सरकार ने बस सेवा शुरू करने का एलान किया है। सरकार का कहना है कि बाद में अन्य शहरों से भी यह सेवा शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
Buses will run directly from three cities of Haryana to Ayodhya
हरियाणा रोडवेज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम के बाद हरियाणा के फरीदाबाद, गुरुग्राम व सोनीपत से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू की जाएगी। यही नहीं अन्य जिलों से मांग आने पर वहां से भी भविष्य में अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू होगी।

विज्ञापन


मूलचंद शर्मा सोमवार को फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 32 गलियों के शिलान्यास करने के बाद आमजन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अयोध्या दर्शन के लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की आस्था को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन


गौर हो कि इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल घोषणा कर चुके हैं कि 22 जनवरी के बाद हरियाणा सरकार बुजुर्गों को अयोध्या की यात्रा मुफ्त में करवाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed