फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Buses left for Jammu, 415 passengers will reach home

घर चले हम: जम्मू रवाना हुईं बसें, 415 यात्री पहुंचेंगे घर

Sat, 09 May 2020 12:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Buses left for Jammu, 415 passengers will reach home
बस में सवार यात्रियों से जानकारी लेते यूटी कर्मचारी। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। लॉकडाउन के दौरान चंडीगढ़ में दूसरे प्रांतों के फंसे लोगों को बसों द्वारा भेजने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को चंडीगढ़ में चार स्थानों से 25 से अधिक बसें जम्मू एंड कश्मीर के लिए रवाना हुईं। इनमें चंडीगढ़ में फंसे लगभग 415 लोगों को जगह मिल पाई। जिन्हें जगह नहीं मिली उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

लॉकडाउन की घोषणा होते ही जो जहां था वहां ही रुक गया। चंडीगढ़ में भी हिमाचल, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर आदि राज्यों के हजारों लोग फंस गए थे। कुछ को तो प्रशासन की ओर से शेल्टर होम में रखा गया था तो कुछ अपने-अपने साधनों से रुके हुए थे। फंसे हुए लोगों द्वारा अपने-अपने राज्यों से अनुरोध करने और केंद्र से जरूरी निर्देश जारी होने के बाद चंडीगढ़ में फंसे हुए लोगों को घर भेजने का सिलसिला शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

किस सेक्टर में पहुंची बसें
जम्मू जाने के लिए शहर के सेक्टर-29, 17, 26 और मनीमाजरा में 25 से अधिक बसों की व्यवस्था की गई थी। एहतियात के तौर पर चंडीगढ़ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में लोगों को घर भेजने का कार्य किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की ओर से लोगों के खाने और पीने की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भेजे गए लोगों की हुई हेल्थ स्क्रीनिंग
घर रवाना होने से पहले जाने वाले लोगों की प्रशासन द्वारा हेल्थ स्क्रीनिंग की गई। सेक्टर-29 और सेक्टर-17 प्लाजा में हेल्थ डिपार्टमेंटी की ओर से यह व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed