फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bus stands will be made green on the lines of railway stations.

Chandigarh News: रेलवे स्टेशन की तर्ज पर बस स्टैंडों को बनाया जाएगा हरा-भरा गुरुग्राम और पीपली में पीपीपी मोड पर बनो जाएंगे विशेष बस स्टैंड

Thu, 27 Jun 2024 09:06 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 09:06 PM IST
विज्ञापन
Bus stands will be made green on the lines of railway stations.
आवश्यकतानुसार बनाए जाएंगे बस क्यू शेल्टर : परिवहन मंत्री
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेश के सभी बस स्टैंड को रेलवे स्टेशन की तर्ज पर ग्रीनरी लगाकर और सफाई करके खूबसूरत बनाया जाएगा। गुरुग्राम और पिपली (कुरुक्षेत्र) में पीपीपी मोड पर विशेष प्रकार के बस स्टैंड बनाए जाएंगे। इनमें कामर्शियल दुकानें चलाने के लिए मॉल टाइप डिजाइन तैयार किया जा रहा है। राज्य में आवश्यकतानुसार बस क्यू शेल्टर भी बनाए जाएंगे। यह जानकारी प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल ने दी।
वह वीरवार को यहां अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। बैठक में विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क और निदेशक सुजान सिंह उपस्थित थे। गोयल ने कहा कि सभी बस स्टैंड पर सुलभ शौचालयों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और जहां जरूरत हो वहां पर मरम्मत या नवनिर्माण भी करवाया जाए। परिवहन मंत्री ने कहा कि जनसंवाद पोर्टल पर बस क्यू शेल्टर के निर्माण की मांग के आए 127 आवेदनों पर तुरंत निर्माण शुरू कराया जाए। उन्होंने हिसार समेत अन्य जिलों में भी नए बस स्टैंड के निर्माण कार्यों को लेकर समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित अवधि में पूरे होने चाहिए और गुणवत्ता में किसी भी कीमत में समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन



अंबाला शहर में बनाई जाएगी अंडरग्राउंड पार्किंग
असीम गोयल ने बताया कि अंबाला शहर में बस स्टैंड के सामने एक अंडरग्राउंड पार्किंग बनाई जाएगी, जिसका फायदा बस स्टैंड, महावीर पार्क और कपड़ा मार्केट में आने वाले लोगों को अपने वाहन खड़ा करने के लिए होगा। इस पार्किंग के लिए 145.23 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने अधिकारियों को इसके निर्माण के लिए तेजी से कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed