फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bus permits will soon be available online in Punjab

‘एक बस-एक परमिट’ नीति पर फोकस: पंजाब में जल्द ऑनलाइन मिलेंगे बसों के परमिट, परिवहन मंत्री ने प्रमुख सचिव को दिया निर्देश

Thu, 31 Mar 2022 12:13 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 31 Mar 2022 12:13 AM IST
सार

परिवहन मंत्री भुल्लर ने कहा कि बसों से तेल चोरी की खबरें मिल रही हैं, इसलिए जनरल मैनेजर यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक बस से कम से कम 4.8 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज मिले।

विज्ञापन
Bus permits will soon be available online in Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

‘एक बस-एक परमिट’ नीति को पूरी गंभीरता से लागू करने का एलान करते हुए बुधवार को पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि बस माफिया की कमर तोड़ने के लिए सभी बस परमिट जल्द ही ऑनलाइन किए जाएंगे। पंजाब भवन में राज्य के सभी बस डिपुओं के जनरल मैनेजरों के साथ बैठक के दौरान भुल्लर ने कहा कि परिवहन विभाग के काम में और अधिक पारदर्शिता लाने की जरूरत के मद्देनजर यह निर्णय लिया जा रहा है। 

विज्ञापन


मंत्री ने प्रमुख सचिव (परिवहन) के सिवा प्रसाद को निर्देश दिया कि वह जल्द से जल्द परमिट ऑनलाइन करने की प्रक्रिया को पूरा करें। बस अड्डों के बाहर अवैध निजी बसों पर शिकंजा कसने की हिदायत देते हुए परिवहन मंत्री ने सभी डिपुओं के जनरल मैनेजरों से कहा कि विभाग द्वारा पहले ही उन्हें बस अड्डों के 500 मीटर क्षेत्र में अवैध बसों को रोकने के अधिकार दिए गए हैं, इसलिए जनरल मैनेजर अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए बस अड्डों के बाहर से सवारियां चढ़ाने वाली निजी व ट्रैवल बसों को पकड़ने की कार्रवाई करें। 
विज्ञापन


इस कार्य को पूरा करने के लिए जनरल मैनेजरों को सचिव आरटीए का सहयोग लेने की भी हिदायत दी गई। परिवहन मंत्री भुल्लर ने कहा कि बसों से तेल चोरी की खबरें मिल रही हैं, इसलिए जनरल मैनेजर यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक बस से कम से कम 4.8 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज मिले। उन्होंने जनरल मैनेजरों को हिदायत दी कि निर्धारित लक्ष्य से कम माइलेज देने वाले चालकों से रिकवरी करने के लिए कार्रवाई अमल में लाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed