फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bus Pass Service for Chandigarh Public by CTU

शहरवासियों के लिए सीटीयू का खास तोहफा

Wed, 03 Sep 2014 08:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 03 Sep 2014 08:35 AM IST
विज्ञापन
Bus Pass Service for Chandigarh Public by CTU

सीटीयू की नॉन एसी बस में अब आप 30 रुपये का पास डेली पास बनवाकर पूरा दिन कहीं भी घूम सकेंगे, तो एसी बस के लिए आपको 50 रुपये चुकाने होंगे। अगले सप्ताह से शहर के बस यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी। डेली पास 12 घंटे के लिए वैध होगा।

विज्ञापन


इसके जरिए आप दिन में जितनी बार चाहें सीटीयू की बस में शहर में कहीं भी जा सकेंगे। यूटी के प्रशासक शिवराज पाटिल की मंजूरी के बाद इसे अगले सप्ताह से लागू किया जा रहा है। सीटीयू डेली पास के साथ ही मासिक पास भी बनाएगी।
विज्ञापन


यूटी प्रशासन ने शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए पास सिस्टम को बेहतर बनाने का फैसला लिया है। यूटी का परिवहन विभाग अगले सप्ताह इसकी अधिसूचना जारी करेगा। इसके बाद यह लागू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मासिक पास 500 रुपये और एक हजार में

Bus Pass Service for Chandigarh Public by CTU

एक महीने के पास के लिए यात्रियों को नॉन एसी बसों में 500 रुपये देने होंगे। इसी प्रकार एसी बस के लिए मासिक पास एक हजार रुपये में बनेगा। अभी तक बस पास सिर्फ नॉन एसी बसों के लिए ही बनता था। पहली बार अब एसी बसों के लिए भी पास बनाया जाएगा।

विद्यार्थियों को सौ रुपये महीने का पास

शहर के विद्यार्थियों को बस का पास बनवाने के लिए अब 100 रुपये प्रति माह खर्च करने होंगे। तीन माह का पास 300 रुपये, छह माह का 600 रुपये और एक साल का 1200 रुपये का बनेगा।

इस पास को लेने वाले विद्यार्थी एक दिन में जितनी बार चाहें और जिस रूट पर चाहें यात्रा कर सकेंगे। यह पास मोहाली और पंचकूला जाने के लिए भी मान्य होगा। अभी तक विद्यार्थियों को 60 रुपये प्रति माह पास के लिए खर्च करने पड़ते हैं। यह पास नॉन एसी बसों में मान्य होंगे।

सरकारी कर्मियों को 50 प्रतिशत की छूट

Bus Pass Service for Chandigarh Public by CTU

प्रशासन के कर्मचारी और पुलिस कर्मचारी एसी बस का मासिक पास 500 रुपये और नॉन एसी बस का पास 250 रुपये में बनवा पाएंगे। इस बस पास को लेकर वह ट्राइसिटी में कहीं भी और कितनी बार भी जा सकेंगे। वरिष्ठ नागरिकों को बस पास में 50 फीसदी की छूट मिलेगी।

पहले बनता था दो दिन पास
यूटी में कई साल पहले सिर्फ शनिवार और रविवार को दिन भर के लिए पास बनता था। बाद में इसे बंद कर दिया गया था।

स्मार्ट कार्ड के रूप में होगा

सीटीयू का नया बस पास स्मार्ट कार्ड के रूप में होगा। अभी बनने वाले  पास में पंचिंग की व्यवस्था होती है। इससे इसको बनवाने वाले यात्री इसका एक दिन में एक से ज्यादा बार उपयोग नहीं कर पाते।

अब बनने वाले स्मार्ट कार्ड को यात्रियों को बस कंडक्टर को दिखाना होगा। प्लास्टिक के स्मार्ट कार्ड शहर के ई संपर्क केंद्रों में बनेंगे। शनिवार से इसका ट्रायल शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed