{"_id":"64759f92b7ce3c34e507ea93","slug":"bus-going-from-amritsar-to-jammu-met-with-accident-many-died-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Highway Accident News : दो बच्चों का मुंडन करवाने वैष्णो देवी जा रहे थे, हादसे ने छीन ली एक परिवार की खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Highway Accident News : दो बच्चों का मुंडन करवाने वैष्णो देवी जा रहे थे, हादसे ने छीन ली एक परिवार की खुशियां
Tue, 30 May 2023 03:18 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 30 May 2023 03:18 PM IST
सार
Jammu-Srinagar National Highway News Today: हादसे में 59 यात्री घायल हैं। घायलों का इलाज जम्मू के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है। हादसे में छह लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि चार ही मौत जीएमसी जम्मू में इलाज के दौरान हो गई। मरने वालों में बस चालक भी शामिल है।
विज्ञापन
हादसे की खबर से गमजदा परिवार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह झज्जर कोटली के पास बस पुल से नीचे गिरने से 10 लोगों की मौत हुई है। सभी मृतक अमृतसर के एक ही परिवार के हैं। हादसे की सूचना मिलते ही फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित प्रीत एवेन्यू में मातम छा गया।
सूत्रों के अनुसार निजी कंपनी की बस सोमवार की देर रात फतेहगढ़ चूड़ियां रोड से कटरा के लिए रवाना हुई थी। बस में 72 लोग सवार थे। इसमें एक ही परिवार के 12 लोग अपने बच्चे का मुंडन कराने के लिए कटरा जा रहे थे। रास्ते में झज्जर कोटली के पास बस गहरी खाई में गिर गई।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार की सीमा ने बताया कि उनके ससुर राम ब्रिज, पोते हिमांशु (10) और पोती तान्या का मुंडन करवाने के लिए सारे परिवार को व रिश्तेदारों को माता वैष्णो देवी लेकर गए थे। हालांकि अभी परिवार को भी यह नहीं पता है कि उनके परिवार के कौन-कौन से सदस्य अब इस दुनिया में नहीं हैं।
मंगलवार सुबह तहसीलदार जसकरण सिंह पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रशासन की टीम घटनास्थल झज्जर कोटली की ओर रवाना हो चुकी है। उन्होंने बताया कि अभी मरने वालों की पुख्ता जानकारी प्रशासन के पास नहीं है। इस बारे में वे जम्मू प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं।
परिवार की महिलाएं सीमा और संजू शर्मा ने बताया कि परिवार बिहार में रहने वाले अपने रिश्तेदारों को यहां अमृतसर से बस में लेकर श्री माता वैष्णो देवी बच्चों के मुंडन करवाने गए थे। सुबह जब घटना की जानकारी मिली तो परिवार में मातम पसर गया।