{"_id":"59171d794f1c1b7a188b457d","slug":"bus-catches-fire-at-bathinda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जलती बस को 300 मीटर दौड़ाता रहा चालक, तीन जिंदा जले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलती बस को 300 मीटर दौड़ाता रहा चालक, तीन जिंदा जले
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
Updated Sun, 14 May 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बठिंडा- चंडीगढ़ नेशनल हाईवे स्थित रामपुरा के रेलवे फाटकों के समीप एक प्राइवेट कंपनी की एसी बस शनिवार शाम को धू-धू कर जल उठी । इस भीषण आग में झुलसकर बस में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 26 लोग झुलस गए हैं। इनमें से तीन यात्रियों को गंभीर हालत में लुधियाना के डीएमसी में भर्ती करवाया गया है। इसके अलावा 17 को रामपुरा के सिविल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार रूप ट्रांसपोर्ट कंपनी की एसी बस जालंधर से बठिंडा की तरफ आ रही थी। बस जब बठिंडा- चंडीगढ नेशनल हाईवे पर स्थित रामपुरा के रेलवे फाटक के पास पहुंची तो किसी तकनीकी खराबी के कारण उसमें आग लग गई। बस में बैठे यात्रियों को जब पता चला तो उन्होंनं शोर मचाना शुरू कर दिया लेकिन चालक तीन सौ मीटर तक बस को उसी हालत में दौड़ा ले गया। चालक ने तब रोकने का प्रयास किया जब पूरी बस आग की लपटों में घिर चुकी थी।
चलती बस के शीशे तोड़ लोगों ने लगाई छलांग
बस में सवार कुछ लोगों ने जब आग की लपटें देखीं तो बस रुकती न देख उन्होंने बस के शीशे तोड़कर चलती बस से छलांग लगाना शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने जैसे ही लोगों की चीख पुकार सुनी तो उन्होंने बस के शीशे तोड़कर करीब 30 यात्रियों को निकालने का प्रयास किया। इस दौरान सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया।

26 यात्री झुलसे, प्रशासन कराएगा इलाज
बस में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची एसडीएम रामपुरा नरिंदर धालीवाल ने बताया कि इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि 26 लोग घायल हो गए हैं। इनमें तीन की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें डीएमसी लुधियाना के लिए रैफर कर दिया गया और बाकी घायलों का उपचार रामपुरा के सिविल अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि मृतकों और झुलसे लोगों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पहचान की कोशिस की जा रही है। एसडीएम ने कहा कि प्रशासन की ओर से घायलों का उपचार करवाया जाएगा ।
बस चालक फरार
चालक को तो पहले बस में आग लगने का पता ही नहीं चला। वह तीन सौ मीटर दूरी तक बस को दौड़ाते हुए ले गया। इसके बाद उसने बस रोकने का प्रयास किया और खुद छलांग लगाकर फरार हो गया ।
बस चालक फरार
चालक को तो पहले बस में आग लगने का पता ही नहीं चला। वह तीन सौ मीटर दूरी तक बस को दौड़ाते हुए ले गया। इसके बाद उसने बस रोकने का प्रयास किया और खुद छलांग लगाकर फरार हो गया ।