{"_id":"c368413ac4c8a13204181628eef828f0","slug":"burnt-loaves-poor-ro-and-mess-contractor-arbitrary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जली रोटियां, खराब आरओ और मेस ठेकेदार की मनमानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जली रोटियां, खराब आरओ और मेस ठेकेदार की मनमानी
अमर उजाला/ ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 20 Sep 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद भगत सिंह हॉस्टल जली हुई रोटियां, खराब आरओ सिस्टम और मेस ठेकेदार की शह पर बीटेक के छात्रों को धमकाने पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई।
हॉस्टल में रहने वाले बीटेक व अन्य छात्रों का आरोप है कि यहां सुविधाओं के मामले में छात्रों से अत्याचार हो रहा है। मेस में वाटर कूलर और आरओ सिस्टम तक नहीं है।
बीटेक के विद्यार्थियों ने यह भी आरोप लगाया कि ठेकेदार की शह पर नरहरि में रहने वाले कुछ छात्रों ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया है।
जिसकी शिकायत उन्होंने केयू प्रशासन से की है। हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों के अनुसार यहां सफाई की व्यवस्था नहीं है। नियमित रूप से हॉस्टल की सफाई तक नहीं कराई जाती। शौचालय की दुर्गंध का आलम ये है कि कमरों में बैठना मुहाल है।
चीफ वार्ड डॉ. सतदेव से सीधी-बात
शहीद भगत सिंह हॉस्टल में आरओ सिस्टम क्यों नहीं लगाया गया है।
चीफ वार्डन ने कहा कि शहीद भगत सिंह हॉस्टल में लगे वाटर कूलर में एक आरओ सिस्टम हैं, लेकिन जो वाटर कूलर मेस में है।
उसमें यह सुविधा नहीं है। इसकी शिकायत भी विद्यार्थियों ने की है। जिस पर उन्हें आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही वहां भी आरओ सिस्टम नजर आएगा।
विद्यार्थी कहते हैं कि गंदगी में रहना पड़ता है।
चीफ वार्डन डॉ. सतदेव ने कहा कि हॉस्टल में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए छह कर्मियाें की ड्यूटी लगाई है। चार मंजिला भवन में छह कर्मी कम तो नहीं। अब 8100 गुणा छह कर लें, कितनी राशि का भुगतान केवल सफाई के लिए ही हो रहा है।
विज्ञापन
अक्सर खाने की शिकायतें आती रहती हैं।
चीफ वार्डन डॉ. सतदेव ने चपाती में किरकर बात स्वीकार करते हुए कहा कि यह शिकायत उनके पास पांच से सात दिन पहले आई थी।
उन्होंने कहा कि शिकायत में बताया था कि किरकिर और घटिया किस्म का आटा प्रयोग होने की वजह से चपातियां काली बन रही हैं, लेकिन इसका भी हल कर दिया गया है।
ठेकेदारा को इस बारे में हिदायत दी है क्या
डॉ. सतदेव ने कहा कि ठेकेदार को हिदायत दी गई है कि अगर वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया, तो फिर उसे ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा।
चीफ वार्डन के अनुसार ठेकेदार को उन्होंने कार्यालय में बुलाकर हिदायत भी दी है। उसे साफ कर दिया गया है कि और शिकायतें आने पर बतौर सिक्योरिटी जमा 50 हजार रुपये जब्त करते हुए केयू प्रशासन ठेका रद्द कर सकता है।
मेस ठेकेदार बच्चों को धमकाता है।
मैस ठेकेदार का समर्थन कर नरहरि हॉस्टल के छात्रों ने शहीद भगत सिंह छात्रावास में आकर विद्यार्थियों को धमकाने की बात पर चीफ वार्डन डा. सतदेव ने कहा कि शांति व्यवस्था भंग नहीं होने दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि यह मामला मेस ठेकेदार के पक्ष का नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की आपसी विवाद का है। शारीरिक शिक्षा के छात्रों से शहीद भगत सिंह में रहने वाले विद्यार्थियों की कुछ अनबन हो गई थी, जिसके चलते धमकाने का यह मामला प्रकाश में आया।
60 रुपये में तीनों समय का भोजन संभव नहीं
शिकायत लेकर पहुंचे विद्यार्थियों को जब 100 रुपये देकर बाहर खाना करने के बारे में चीफ वार्डन से पूछा तो उन्होंने कहा कि मेस में 60 रुपये में ब्रेकफास्ट, लंच और डीनर उपलब्ध कराया जाता है और विद्यार्थियों को उदाहरण देकर समझाने के लिए ही उन्होंने 100 रुपये देकर किसी ढाबे पर भोजन करने की बात कही थी।
शिकायत मिली है, होगी जांच : वीसी
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. डीडीएस संधू ने बताया कि कुछ विद्यार्थी समस्या को लेकर उनसे मिले थे। लिखित में शिकायत लेते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है। मामले की जांच होगी और लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।