फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Burning fireworks after 10 o'clock on Facebook live in punjab

फेसबुक पर लाइव होकर दस बजे के बाद फोड़े पटाखे, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Thu, 08 Nov 2018 06:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Thu, 08 Nov 2018 06:01 PM IST
विज्ञापन
Burning fireworks after 10 o'clock on Facebook live in punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की धज्जियां उड़ाने में लोगों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। ऐेसे लोगों को न ही अपने स्वास्थ्य की चिंता और न ही पर्यावरण की। आलम यह है कि लोग फेसबुक में लाइव होकर सुप्रीम कोर्ट को चुनौती देने लगे हैं। अकेले पंजाब में ही रात दस बजे के बाद फेसबुक में लाइव होकर पटाखे फोड़ने के कई मामले सामने आए हैं। अब पुलिस इनकी धरपकड़ में जुट गई है। लुधियाना में देर रात तक लोगों ने पटाखे चला कर अदालत के आदेशों की धज्जियां उड़ा दी। हालांकि पुलिस ने आदेशों का उल्लंघन करने वाले 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


कई लोगों ने फेसबुक पर देर रात तक पटाखे चलाने का लाइव वीडियो अपलोड भी किया। महानगर पुलिस ने थाना कोतवाली, थाना डिवीजन नंबर-5, थाना डिवीजन नंबर-8, थाना हैबोवाल, थाना जोधेवाल, थाना फोकल प्वाइंट ने तीन मामले दर्ज किए, थाना मोती नगर ने दो मामले दर्ज किए, जबकि थाना मेहरबान ने एक ही मामला दर्ज किया। पूरे शहर में तय समय सीमा के बाद भी पटाखे चलते रहे है।

विज्ञापन

Burning fireworks after 10 o'clock on Facebook live in punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

डीसीपी अश्वनी कपूर ने बताया कि अदालत के भी आदेश थे और पुलिस कमिश्नर ने भी आदेश थे कि देर रात दस बजे के बाद पटाखे चलाने पर पाबंदी है। आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने मामले दर्ज किए हैं। दिवाली की रात पुलिस ने 12 मामले दर्ज किए गए है। वीडियो और अन्य चीजों पर फोकस किया जा रहा है जिसके बाद लोगों को नामजद किया जाएगा।  

वहीं पंजाब के गुरदासपुर में भी फेसबुक पर लाइव होकर पटाखे फोड़ने की खबर है। यहां शाम छह बजे से ही पटाखे चलाने शुरू किए जो देर रात साढ़े बारह बजे तक चलते रहे। हद तो तब पार हो गई जब लोग निर्धारित समय के बाद फेसबुक पर लाइव होकर पटाखे चलाते दिखे। हालांकि आदेशों का उल्लंघन करने पर जिले में कोई भी मामला दर्ज नहीं किया गया।

एसएसपी स्वर्णदीप सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि आदेशों की अवहेलना करने का कोई भी मामला दर्ज नहीं किया गया है। वहीं जिला मजिस्ट्रेट विपुल उज्जवल ने कहा कि इस बार पिछले साल से कम प्रदूषण फैला है और कम पटाखे जलाए गए हैं। दशहरे और अब दिवाली पर भी निर्धारित समय के पहले और बाद में पटाखे चलाने पर मजिस्ट्रेट ने कहा कि इस संबंध में पुलिस प्रशासन को भी निर्देश जारी किए गए थे और वह जांच करवाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed