फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   burning car, fire in car, two boys saved child from burning car, jalandhar

जालंधर में बर्निंग कार, 5 महिलाएं और बच्चा सवार, देखिए क्या हुआ?

Wed, 08 Jun 2016 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Wed, 08 Jun 2016 12:35 PM IST
विज्ञापन
burning car, fire in car, two boys saved child from burning car, jalandhar
जालंधर में दो युवकों ने जलती कार से बच्चे को बचाया - फोटो : अमर उजाला
बीएमसी चौक के पास सोमवार दोपहर को एक चलती करोला कार में अचानक आग लग गई। इसमें पांच महिलाएं और एक ढाई साल का बच्चा सवार था। महिलाओं ने तो जल्दी बाहर निकलकर अपनी जान बचा दी, लेकिन बच्चा कार में ही रह गया था। वहां से गुजर रहे दो युवक महेश दीप और देवी राम ने बच्चे को काफी मुश्किल से बाहर निकाला।
विज्ञापन


घटनास्थल के पास खड़े कांस्टेबल गुरनाम सिंह ने अपने वाटर कूलर में रखे पानी को कार पर डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। आग लगने से इंजन जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर आकर आग पर पूरी तरह से काबू पाया। कार में गैस किट लगी हुई थी, पीछे की ओर जाती तो भारी नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गाड़ी से अचानक धुआं निकलता देखकर महिलाओं ने कार रोकी और तेजी से बाहर आ गई। वहीं उनको ढाई साल के बच्चे का ख्याल ही नहीं रहा। इस बीच बच्चे को देखा तो लोगों ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी के दरवाजे भी कुछ समय तक खुल नहीं पाए, क्योंकि लॉक फंस गए थे। दोनों युवकों महेश दीप और देवी राम ने काफी मुश्किल से कार का दरवाजा खोल बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया। वहीं आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed