फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bumper vacancy in health department, recruitment soon

स्वास्थ्य विभाग में बंपर भर्ती, तैयार रहें

Tue, 17 Feb 2015 06:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 17 Feb 2015 06:17 PM IST
विज्ञापन
bumper vacancy in health department, recruitment soon

पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में करीब 350 नई नियुक्तियां करने का फैसला लिया है। साथ ही पंजाब प्राइवेट यूनीवर्सिटी नीति, 2010 के तहत पटियाला जिले के बपरौर में स्व: वित्तीय सूर्या वर्ल्ड यूनिवर्सिटी और बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में अकाल यूनिवर्सिटी की स्थापना को मंजूरी दे दी गई है। सोमवार को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसले लिए गए।

विज्ञापन


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में बच्चों के विशेषज्ञों की 117, महिलाओं के विशेषज्ञों की 25, रेडियोलॉजी की 38, एनस्थीसिया की 57 और मनोचिकित्सकों की 29 रिक्तियां वॉक इन इंटरव्यू के जरिए भरने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन


वहीं, फूड से टी एंड स्टेंडर्ड एक्ट ऑफ इंडिया -2006 को लागू करने के लिए कैबिनेट ने स्टेट ड्रग कंट्रोलिंग अथॉरिटी, फूड से टी अधिकारी, पब्लिक एनालिस्ट, गवर्मेंट एनालिस्ट (ड्रग), डिप्टी पब्लिक एनालिस्ट (फूड), जूनियर एनालिस्ट, ड्रग कंट्रोलर अधिकारी (ड्रग इंस्पेक्टर) आदि की 25 मौजूदा रिक्तियों का रुतबा बढ़ाने और 48 नए पद पैदा करने को स्वीकृति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट के अन्य निर्णय

bumper vacancy in health department, recruitment soon

-आईएएस, पीसीएस अधिकारियों की विभागीय परीक्षा पास करने की समय सीमा ढाई से घटाकर डेढ़ वर्ष की।
-कर्मचारियों को स्व: रोज़गार के उद्देश्य के लिए 5 वर्ष की विशेष छुट्टी देने संबंधी निर्देश वापिस लेने को स्वीकृति।

-पंजाब एसएसए बोर्ड के चेयरमैन संता सिंह उमेदपुर सहित सदस्यों गुरमीत सिंह दादोवाल, जीवन धवन और दर्शन लाल जेठूमाजरा के एक्सटेंशन को मंजूरी।
-सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में ‘ब्रांडिंग एंड पीआर एजेंसी’ नियुक्त करने की स्वीकृति।

-पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक बोर्ड के चेयरमैन की आयु सीमा 62 वर्ष करने के लिए अध्याधेश लाने को मंजूरी
-पीएसपीसीएल को थर्मल प्लांटों के लिए पैनम से कोयले की आपूर्ति को विश्वसनीय बनाने को सभी कदम उठाने की स्वीकृति।

शिअद से निकाले बागी उम्मीदवार

शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने नगर निकाय चुनाव लड़ रहे पार्टी के सभी बागी उम्मीदवारों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उनकी प्राथमिक सदस्यता खारिज कर दी गई है। सुखबीर ने कहा कि अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed