सेना में डॉक्टर बनना चाहते हैं, यहां पढ़ें भर्ती का शेड्यूल
यदि आप डॉक्टर हैं और सेना की वर्दी पहन देश की सेवा करना चाहते हैं तो आपके लिए ये है सुनहरा मौका। दरअसल अर्धसैनिक बल भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपीएफ) के जवानों और उनके परिवारों के सदस्यों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए कई स्पेशलिस्ट डाक्टरों की भरती करने जा रहा है।
आईटीबीपीएफ के अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही 58 स्पेशलिस्ट और जनरल ड्यूटी मेडिकल आफिसर्स की संविदा के आधार पर भरती की जाएगी। उत्तर पश्चिम फ्रंटियर पुलिस बल में डाक्टरों की भरती के लिए साक्षात्कार का आयोजन 22 जून को किया जाएगा।
साक्षात्कार में शामिल होने के लिए शैक्षिक और व्यवसायिक योग्यता, आयु, अनुभव और पद के लिए वेतनमान की विस्तृत जानकारी आईटीबीपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट itbpolice.nic.in/itbpwebsite/index.html पर उपलब्ध है। अधिकारी के मुताबिक वेबसाइट पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
एक नजर में भारत -तिब्बत सीमा पुलिस
भारत -तिब्बत सीमा पुलिस का गठन 24 अक्टूबर, 1962 को काराकोरम दर्रे से लिपुलेख दर्रे और भारत, नेपाल और चीन तक फैली 2115 किलोमीटर लंबी भारत-तिब्बत सीमा की सुरक्षा के लिए किया गया। 1978 में आईटीबीपी का पुनर्गठन किया गया।
दरअसल भारत-तिब्बत सीमा पुलिस का गठन केरिपु बल अधिनियम के तहत हुआ था लेकिन 1992 में संसद द्वारा भारत -तिब्बत सीमा पुलिस बल अधिनियम पारित किया गया।
सीमा निगरानी के कार्य को अंजाम देने के लिए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवान 9000 फीट से 18000 फीट की उँचाई तक स्थित सीमा चौकीओं पर तैनात रहते हैं। इसके अलावा यह बल देश और विदेशों में कई मिशनों में भी तैनात किए जाते रहे हैं।