फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bumper recruitment in haryana police with new rules

7000 पदों पर पुलिस में बम्पर भर्ती, बदले गए रिक्रूटमेंट रूल्स

Sat, 19 Sep 2015 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 19 Sep 2015 11:49 AM IST
विज्ञापन
bumper recruitment in haryana police with new rules

पुलिस विभाग में 7000 पदों पर भर्ती के आवेदन मांगे गए हैं। साथ ही भर्ती प्रक्रिया के नियमों में बदलाव किया गया है। ताकि भर्ती में पारदर्शिता लाई जा सके। भर्ती हरियाणा पुलिस में होनी है। 10 दिनों में दो लाख से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं।

विज्ञापन


आवदेन करने वालों में 8 से 10 प्रतिशत स्नातक और स्नातकोत्तर हैं। कुल 100 अंकों में साक्षात्कार के लिये केवल पांच अंक निर्धारित किये गए हैं और भर्ती प्रक्रिया में नवीनतम तकनीक का उपयोग कर पूरी तरह से मेरिट आधार पर पारदर्शी तरीके से भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन

ये होंगे भर्ती के नए नियम

bumper recruitment in haryana police with new rules

पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की सिफारिशों के मुताबिक वैज्ञानिक और खामी रहित भर्ती के लिए पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया अमल में लाने का निर्णय लिया है।

आवेदन ऑनलाइन प्राप्त किए जाएंगे। प्रतिरूपण के मामलों पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए बायोमीट्रिक और बारकोड तकनीक अपनाई जाएगी।

शारीरिक दक्षता परीक्षा में पूरी तरह से सही आंकलन हो, इसके लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी चिह्नित डिवाइस, डिजिटल मापदंड प्रणाली और कंप्यूटर आधारित प्रविष्टियों का प्रयोग किया जाएगा।

लिखित परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन ऑप्टिकल मार्क पहचान पद्धति से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भर्ती प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी और उम्मीदवारों को चरणबद्ध तरीके से हर स्थिति पर उनके प्रदर्शन की जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed