फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bumper production of wheat and mustard, markets filled with 63.49 lakh MT wheat, lifting of only 28 lakh MT

Chandigarh News: गेहूं सरसों के बंपर उत्पादन, 63.49 लाख एमटी गेहूं से अटीं मंडियां, 28 लाख एमटी का ही उठान

Mon, 29 Apr 2024 03:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:58 AM IST
विज्ञापन
Bumper production of wheat and mustard, markets filled with 63.49 lakh MT wheat, lifting of only 28 lakh MT
-रविवार को खरीद रही बंद, हुआ केवल उठान, फिर भी नहीं सुधरे हालात
विज्ञापन

10.43 लाख एमटी सरसों आईं, 9.53 लाख एमटी की हो चुकी खरीद
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा गेहूं और सरसों की फसल की बंपर आवक से मंडियां अट गई हैं। अब तक 63.49 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है जबकि 10.43 लाख एमटी सरसों आई है। 59.89 लाख टन गेहूं की खरीद हो चुकी है, सबसे ज्यादा 29.11 लाख टन गेहूं हैफेड ने खरीदी है। जबकि सरसों की बात करें तो 9.53 लाख एमटी की खरीद हो चुकी है। रविवार को प्रदेशभर की मंडियों में खरीद बंद रखी गई, केवल उठान का कार्य किया गया। अब तक मंडियों से (45 फीसदी) 28 लाख एमटी गेहूं का ही उठान हो गया है। रविवार को दिनभर उठान होने से मंडियों में व्यवस्था में कुछ सुधार हुआ, लेकिन मंडियों के साथ साथ सड़कों पर भी फसलों की ढेरियां लगी हुई हैं। अधिक आवक होने से मंडियों में व्यवस्था चरमाई हुई है। अभी मंडियों में खासकर करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, फतेहाबाद, जींद, कैथल और सिरसा की मंडियां पूरी तरह फुल हो चुकी हैं। किसानों को मंडियों में गेहूं उतारने की जगह नहीं मिल रही है, जिसके चलते मजबूरी में उन्हें सड़कों के किनारे अपना गेहूं उतारना पड़ रहा है। कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर के तीनों किनारों पर गेहूं की खरीद हो रही है। बता दें कि मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने मंडियों में फैली अव्यवस्था और धीमे उठान पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिला उपायुक्तों को फटकार लगाई थी और रविवार को खरीद बंद कर उठान में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। पहले 21 अप्रैल रविवार को मंडियों में फसलों की खरीद नहीं हुई तो इस बार 28 अप्रैल को भी खरीद बंद रही है।



बाक्स
उठान और बारदाने की कोई व्यवस्था नहीं : गर्ग
व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फेड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने कहा कि गेहूं व सरसों की खरीद शुरू करने से पहले अनाज उठान व बारदाने की व्यवस्था नहीं की गई, जिसके कारण आज किसान मंडियों में फसल बेचने के लिए धक्के खा रहे हैं। फसलों के उठान में देरी से किसानों को भुगतान भी नहीं हो पा रहा। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सरकार को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन











बाक्स

जिला

गेहूं की खरीद

सरसों की खरीद

अंबाला

221,565

3,644

भिवानी

91,904

252,189

चरखी-दादरी
20,018

29742

फरीदाबाद
93,453

643

फतेहाबाद
515,885

14794

गुरुग्राम
47,557

19990


हिसार

378,785

90,126

झज्जर

144,039

51,193

जींद

619,652

8,437


कैथल

635,407

2,171

करनाल
704,425

5,601

कुरुक्षेत्र
512,999

3417

महेंद्रगढ़
10,439

59614

नूंह

40,079

33,763

पलवल
202,061

2,233

पंचकूला
30,985

729

पानीपत
246,104

4,815

रेवाड़ी

22,656

88,996

रोहतक

221,493

24,718

सिरसा
644,917

133,841

सोनीपत
358,477

7,691

यमुनानगर
226,398

781

(नोट खरीद का आंकड़ा टन में है)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed