फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bumper open recruitment in indian army, see schedule here

भारतीय सेना में विभिन्न पदों पर खुली भर्ती का मौका

Thu, 02 Jul 2015 05:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 02 Jul 2015 05:06 PM IST
विज्ञापन
bumper open recruitment in indian army, see schedule here

2 जुलाई से 11 जुलाई तक खुली भर्ती रैली की जा रही है। जिसमें सिपाही (जनरल ड्यूटी), सिपाही (क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल) तथा सिपाही तकनीकी पदों के लिए भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन


यह भर्ती पंजाब के लुधियाना में जिला लुधियाना, मोगा, रूपनगर तथा मोहाली  के नौजवानों को फौज में भर्ती करने के लिए फौज भर्ती दफ्तर ढोलेवाल कांप्लेक्स की ओर से आयोजित की जा रही है। यह जानकारी देते हुए कर्नल दविंदर सिंह ने बताया कि 2 जुलाई को जिला मोगा की बाघापुराना तथा धर्मकोट तहसील के उम्मीदवारों की शारीरिक जांच तथा कुशलता मापी जाएगी।
विज्ञापन


जबकि 3 जुलाई को जिला मोगा की ही तहसील मोगा, निहाल सिंहवाला, तथा बधनी कलां के उम्मीदवारों की शारीरिक जांच और कुशलता मापी जाएगी। 4 जुलाई को जिला लुधियाना की तहसील लुधियाना दक्षिणी, पूर्वी, पश्चिमी, खन्ना, 5 जुलाई को जिला लुधियाना की तहसील रायकोट, पायल, जगरांव तथा समराला, 6 जुलाई को जिला रूपनगर की तहसील आनंदपुर साहिब तथा रूपनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 8 जुलाई को जिला अजीतगढ़ (मोहाली) की सभी तहसीलों के उम्मीदवारों की शारीरिक जांच तथा कुशलता देखी जाएगी। शारीरिक जांच तथा कुशलता मापदंड पूरा करने वाले उम्मीदवारों का मेडिकल अगले दिन होगा। सफल उम्मीदवार से 11 जुलाई को दस्तावेज लिए जाएंगे। जबकि 26 जुलाई को संयुक्त प्रवेश परीक्षा ली जाएगी।

1 जुलाई से 10 जुलाई तक 5 जिलों की सेना भर्ती होगी

bumper open recruitment in indian army, see schedule here

अगर आप भारतीय सेना में जाकर देश सेवा करना चाहते हैं तो तैयार हो जाएं। दरअसल 1 जुलाई से 10 जुलाई तक हिसार के महाबीर स्टेडियम में 5 जिलों की सेना भर्ती होगी।

हिसार कैंट के भर्ती निदेशक आर. रंजन ने बताया कि भर्ती से हिसार, जींद, फतेहाबाद, सिरसा के युवाओं को मौका मिलेगा। सभी जिलों की तहसीलों के युवाओं को अलग-अलग दिनों में भर्ती के लिए मौका दिया जाएगा।

सेना भर्ती रैली में सोल्जर जीडी, क्लर्क, सोल्जर ट्रेडमैन, हाउस कीपर व हेयर ड्रेसर के पदों के लिए होगी।  जुलाई को भर्ती में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ के एजुकेशन हवलदारों की भर्ती की जाएगी।

यह है 1 से 10 तक होने वाली भर्ती का शेड्यूल

bumper open recruitment in indian army, see schedule here

सेना भर्ती के शेड्यूल के तहत 1 जुलाई को हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ के एजुकेशन हवलदारों की भर्ती की जाएगी। इसी प्रकार 2 जुलाई को सिरसा जिला की सिरसा व डबवाली तहसीलों के युवाओं की भर्ती की जाएगी। 3 जुलाई को सिरसा जिला की बाकी तहसीलों के युवाओं को भर्ती का मौका दिया जाएगा।

4 जुलाई को जिला जींद के जींद व सफीदों तहसील के युवाओं की भर्ती होगा, 5 जुलाई को जींद जिला की बाकि तहसीलों के युवाओं की भर्ती होगी। 7 जुलाई को हिसार जिले के हिसार व आदमपुर तहसील के युवाओं को सेना में भर्ती होने का मौका दिया जाएगा।

हिसार जिले की बाकी तहसीलों के युवाओं को 8 जुलाई को भर्ती में भाग लेने का मौका दिया जाएगा। 9 जुलाई को फतेहाबाद जिला की फतेहाबाद व टोहाना तहसील के युवाओं को भर्ती में शामिल होने का मौका मिलेगा तथा 10 जुलाई को फतेहाबाद की बाकी बची तहसीलों के युवाओं की भर्ती होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed