फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bumper job vacancy at puda, apply online

पुडा ने खोला नौकरियों का पिटारा, आवेदन ऑनलाइन

Fri, 17 Jul 2015 05:40 PM IST
Updated Fri, 17 Jul 2015 05:40 PM IST
विज्ञापन
bumper job vacancy at puda, apply online

पुडा की विभिन्न इकाइयों में लंबे समय से चली आ रही मुलाजिमों की कमी अब पूरी हो जाएगी। पुडा में नए भर्तियां होने जा रही है। 172 नए मुलाजिम रखे जाएंगे। इसमें क्लर्क कम डाटा एंट्री ऑपरेटर से लेकर सब डिवीजन इंजीनियर तक भर्ती किए जाएंगे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुडा की पूरे राज्य में पांच अथॉरिटी काम कर रही हैं। इन्हीं के पास राज्य के विभिन्न जिलों को विकसित करने का काम है। वहीं, अब सभी जिलों में शहरीकरण बढ़ रहा है। ऐसे में पुडा पर भी काम का बोझ बढ़ गया है।
विज्ञापन


इसके बाद पुडा ने पूरी प्लानिंग के साथ मुलाजिमों की भर्ती का फैसला लिया है। भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑन लाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने की आखिरी तिथि 26 अगस्त 2015 शाम पांच बजे तक रखी गई है। जबकि दस्तावेजों की हार्ड कॉपी जमा करवाने की समय अवधि पांच सितंबर 2015 निश्चित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पुडा ने साफ किया है कि भर्ती प्रक्रिया की सलेक्शन लिखित प्रक्रिया के आधार पर होगी। आवेदन प्रक्रिया की फीस एक हजार रुपये रखी गई है। जबकि रिजर्व श्रेणियों के लिए यह पांच सौ रुपये रहेगी। इस भर्ती प्रक्रिया में पे स्केल 10300 से 39100 तक रखा गया है। जिक्रयोग है कि इससे पहले पुडा ने 2013 में भी मुलाजिमों की भर्ती की थी।

18 से 37 वर्ष तक वाले कर पाएंगे आवेदन

bumper job vacancy at puda, apply online

सभी पदों के लिए पुडा ने आयु सीमा 18 से 37 तक रखी है। एससी और ओबीसी के लिए आयु सीमा में पांच साल तक छूट रखी गई है। जबकि शारीरिक रूप से अक्षम को भर्ती प्रक्रिया में दस साल तक की छूट दी जाएगी।

पंजाबी पास करने की शर्त
गमाडा ने सभी पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग तय की है। परंतु सभी पदों की भर्ती के लिए दसवीं तक पंजाबी की परीक्षा को पास करने की शर्त है।

ऐसे करना होगा आवेदन
इन पदों को अप्लाई करने के लिए पहले लोगों को पुडा की वेबसाइट पर www.puda.ac.in पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा। वहां पर पदों के बारे में जानकारी होगी। इसके लिए दी गई गाइड लाइन के बाद आवेदन की प्रक्रिया होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed