{"_id":"5f777bb38ebc3eefb700aa9c","slug":"bullet-rider-forcibly-cut-challan-chandigarh-news-pkl3897429145","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई अभियान में जा रहे बुलेट सवार का जबरन काटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई अभियान में जा रहे बुलेट सवार का जबरन काटा चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनीमाजरा। गांधी जयंती पर भाजपा पार्षद अनिल दुबे के नेतृत्व में मौलीजागरां में सफाई अभियान चल रहा था। इसमें भाग लेने जा रहे बुलेट सवार युवक की पुलिस से तनातनी हो गई। इस पर वहां तैनात सहायक उप-निरीक्षक हरनेक सिंह ने उसका चालान काट दिया। चालान काटने के बाद भाजपा नेताओं ने पुलिस पर जबरन चालान काटने का आरोप लगाया। मामला तूल पकड़ता देख मौके पर भाजपा पार्षद अनिल दुबे पहुंचे व उन्होंने पुलिसकर्मी से बात की तो वह उनसे ही दुर्व्यवहार करने लगा।
इस पर पार्षद अनिल दुबे ने समर्थकों के साथ मौलीजागरां के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौलीजागरां, विकास नगर में बढ़ते अपराध को लेकर भी नारेबाजी की। पार्षद अनिल दुबे ने कहा कि पुलिस अपराध पर अंकुश न लगाकर बेवजह लोगों के चालान काटने में लगी हुई है। धरने पर बैठे पार्षद अनिल दुबे और उसके सैकड़ों साथियों से पहले थाना प्रभारी जुलदान सिंह ने बात करके उन्हें समझाने की कोशिश की पर वह नहीं माने। उन्होंने कहा कि सबसे पहले सहायक उप-निरीक्षक हरनेक सिंह को यहां से बदला जाए क्योंकि यह पास के ही मौली गांव का रहने वाला है और इसे यहां तैनात हुए भी 3 साल से ऊपर का समय हो गया है।
मामला तूल पकड़ता देखकर पुलिस उपाध्यक्ष (पूर्व) गुरमुख सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने पार्षद अनिल दुबे को आश्वासन दिया है कि एक सप्ताह के अंदर इलाके से अपराध बिल्कुल खत्म कर दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने सहायक उप-निरीक्षक हरनेक सिंह को बुलाकर समझाया, तब जाकर पार्षद ने धरना समाप्त किया।