फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bullet driver dies after hitting a standing truck, condition of wife sitting behind critical

Chandigarh News: खड़े ट्रक से टकराने पर बुलेट चालक की मौत, पीछे बैठी पत्नी की हालत गंभीर

Fri, 02 Jun 2023 02:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Bullet driver dies after hitting a standing truck, condition of wife sitting behind critical
चंडीगढ़। सेक्टर 2 और 11 के क्रॉसिंग पर खड़े एक ट्रक से टकराने पर बुलेट मोटरसाइकिल चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसके पीछे बैठी उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान सेक्टर-26 निवासी संदीप के रूप में हुई है और उसकी पत्नी गीतिका का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह हादसा मंगलवार को देर रात उस समय हुआ जब दंपती बुलेट पर सवार होकर वापस सेक्टर-26 अपने घर की ओर आ रहा था। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सेक्टर-26 निवासी गीतिका ने पुलिस को बताया कि मंगलवार देर रात वह अपने पति के साथ बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार वापस घर की ओर आ रही थी। जैसे ही वह सेक्टर 2 और 11 के क्रॉसिंग के पास पहुंचे तो पंजाब नंबर के ट्रक के अचानक से सामने खड़ा होने के कारण उनका बुलेट टकरा गया। इससे वह और उसका पति सड़क पर गिर गए। इसके बाद राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस लहूलुहान हालत में घायल दंपती को जीएमएसएच, सेक्टर-16 में पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसके पति संदीप को मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने गीतिका की शिकायत पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed