फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   building by laws proposal for chandigarh, wait for governor permission

मंजूरी मिली तो चंडीगढ़ में एक जैसे हो जाएंगे बिल्डिंग बॉयलाज

Sat, 05 Nov 2016 09:46 AM IST
बलवान करिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
बलवान करिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 05 Nov 2016 09:46 AM IST
विज्ञापन
building by laws proposal for chandigarh, wait for governor permission
चंडीगढ़ बिल्डिंग बॉयलाज
प्रशासक की मंजूरी मिली तो हरियाणा की तर्ज पर चंडीगढ़ में भी एक जैसे बिल्डिंग बॉयलाज हो जाएंगे। ड्राफ्ट बनकर तैयार है। सोमवार को इस ड्राफ्ट पर प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की मंजूरी मांगी जाएगी। मंजूरी मिलते ही सभी बिल्डिंग बॉयलाज का सरलीकरण हो जाएगा। नवंबर में ही इसकी अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


दरअसल यूटी प्रशासन अब हरियाणा की तरह ही यूनिफॉर्म बिल्डिंग कोड सिस्टम को अपनाएगा। नए सिस्टम के बाद एक जैसी प्रापर्टी के लिए एक ही तरह के बिल्डिंग बॉयलाज होंगे, यानी एससीओ है तो उसके लिए सभी सेक्टरों में एक ही जैसे नियम होंगे। अभी जो बिल्डिंग बायलॉज हैं वे काफी पेचीदा हैं। पूरे शहर में यह एक जैसे नहीं हैं। एक सेक्टर से दूसरे सेक्टर की कॉमर्शियल और रेजिडेंशियल बिल्डिंग पर आर्किटेक्चरल कंट्रोल अलग-अलग है।
विज्ञापन


बात इंडस्ट्रियल एरिया की ही करें तो यहां भी यह एक जैसा नहीं है। सालों से शहरवासी बिल्डिंग बायलॉज की शिकायत प्रशासन से करते रहे हैं। नए सिस्टम के बाद बिल्डिंग प्लान की मंजूरी एक तय समय में मिलेगी। हरियाणा सरकार ने जून माह से हरियाणा यूनिफार्म बिल्डिंग कोड-2016 की शुरुआत की है। चंडीगढ़ ने हरियाणा सरकार द्वारा बनाए गए बिल्डिंग कोड के पैटर्न को स्टडी करने के लिए एक कमेटी बनाई थी। अर्बन प्लानिंग डिपार्टमेंट ने इस नए सिस्टम पर फीडबैक लेने के लिए चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर में प्राइवेट आर्किटेक्ट्स से मीटिंग भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल्डिंग प्लान की मंजूरी भी मिलेगी ऑनलाइन
बिल्डिंग प्लान की मंजूरी के लिए अभी लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। एस्टेट ऑफिस बिल्डिंग प्लान को ऑनलाइन मंजूरी देने की प्रक्रिया पर काम कर रहा है। यूनिफार्म कोड होने के बाद ऑनलाइन ही बिल्डिंग प्लान मिलने लगेंगे। अभी बिल्डिंग प्लान की एप्लीकेशन प्रिंटिंग ड्राइंग केसाथ बिल्डिंग ब्रांच में जमा करानी होती है। फिर इस पर मैनुअल तरीके से काम होता है।


इस पूरी प्रक्रिया में काफी समय लग जाता है। एस्टेट ऑफिस के सिटीजन चार्टर के अनुसार रिवाइज्ड बिल्डिंग प्लान को 32 दिन में मंजूरी देना अनिवार्य है। इसके अलावा फ्रेश बिल्डिंग प्लान के लिए 24 दिन का समय निर्धारित किया गया है। इसके बावजूद क्लर्क इसके लिए कई-कई महीनों का समय ले लेते हैं।

यूनिफॉर्म बिल्डिंग बॉयलाज का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। अगले सप्ताह तक इस पर प्रशासक की मंजूरी ले ली जाएगी। जिसके बाद बॉयलाज का सरलीकरण हो जाएगा।
- सर्वजीत सिंह, वित्त सचिव, यूटी प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed