फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Budget will focus on development of villages

Chandigarh News: गरीब कल्याण और गांवों के विकास पर केंद्रित रहेगा बजट

Thu, 01 Feb 2024 02:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Budget will focus on development of villages
गरीब कल्याण और गांवों के विकास पर केंद्रित रहेगा बजट
विज्ञापन

सीएम मनोहर लाल बोले- सांसदों व विधायकों को पत्र लिखकर मांगे हैं सुझाव


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 20 फरवरी से शुरू होगा, जो दो चरणों में होगा। सरकार 23 फरवरी को बजट पेश कर सकती है। इसके लिए सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह बजट मनोहर सरकार के कार्यकाल का आखिरी बजट होगा। इस नाते उनका बजट मुख्य रूप से गरीब कल्याण से संबंधित योजनाओं पर केंद्रित रहेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बताया कि इस बार का बजट गरीबों के हित में होगा। हमने गांवों की मैपिंग करवाई है, जिन गांवों में खेल सुविधाएं कम है। वहां बढ़ाई जाएंगी। सीएम ने बताया कि उन्होंने पिछली बार की दफा इस बार भी सभी सांसदों-विधायकों से सुझाव मांगे हैं। इसके लिए उन्हें पत्र भी लिखा जा चुका है, जो भी उनके सुझाव होंगे। उस पर विचार-विमर्श करने के बाद उसे शामिल किया जाएगा।
वहीं, बजट की तारीखों पर अंतिम मुहर लगाने के लिए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक 18 फरवरी को बुलाई है। बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता शिरकत करेंगे। बैठक में ही बजट की तारीखों पर मुहर लगेगी। वहीं, सरकार का पिछले साल का बजट 1,83,950 करोड़ रुपये का था। इस बार अंदेशा जताया जा रहा है कि सरकार बजट को बढ़ा सकती है।
विज्ञापन



कांग्रेस ने रणनीति बनाने के लिए सात को बुलाई बैठक
बजट सत्र को लेकर कांग्रेस ने भी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने सात फरवरी को विधायक दल की बैठक बुलाई है। बैठक में भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने विधायकों के साथ रणनीति तैयार करेंगे। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि पार्टी कर्ज को लेकर सरकार को विधानसभा में घेरने का काम करेगी। वहीं, इसके साथ पार्टी बेरोजगारी के मुद्दे पर भी सरकार को घेरेगी। पार्टी का कहना है कि यह बजट इस सरकार के कार्यकाल का आखिरी बजट सेशन है, इसलिए पार्टी हर मुद्दे पर सरकार से जवाब चाहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



शर्मा ने विशेष कपड़े पहनकर जाने की स्वीकृति मांगी, अध्यक्ष ने मना किया
कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता को फोन कर सदन में सरकार के विरोध में पहने कपड़ों के साथ सदन में आने की अनुमति मांगी, मगर विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि शर्मा वहीं कपड़े पहनकर आते हैं तो उन्हें सदन में आने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सदन की गरिमा व मर्यादा को बनाए रखना विधायकों की जिम्मेदारी होती है। सदन को मजाक का पात्र न बनाया जाए। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि नीरज शर्मा को ऐसे कपड़े पहनकर विधानसभा में नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह विधान भवन की गरिमा का ध्यान रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed