फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Budget session from today

Chandigarh News: बजट सत्र आज से, विधानभवन में पंजाब के साथ साझा सभी रास्ते बंद रहेंगे

Tue, 20 Feb 2024 03:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Budget session from today
विधानसभा की कार्यवाही देखने वाले दर्शकों को सुरक्षा के कड़े घेरे से जाना होगा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के मंगलवार से शुरू हो रहे बजट सत्र को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर ली गई है। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने सोमवार को हरियाणा, पंजाब और यूटी चंडीगढ़ के अधिकारियों के साथ बैठक की। किसान आंदोलन व संसद में कूदने की घटना को लेकर सुरक्षा अधिकारियों को खास एहतियात बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस बार दर्शक दीर्घा में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को डिजिटल माध्यम से प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। इससे पूर्व संबंधित व्यक्ति की पूरी जानकारी कंप्यूटरीकृत की जाएगी। इसके बाद विधान भवन के बाहर सुरक्षा कर्मचारी बारकोड से पास की स्क्रीनिंग करेंगे। इससे दर्शक की पूरी जानकारी एलईडी स्क्रीन पर डिस्प्ले होगी। सभी जानकारी प्रमाणित होने के पश्चात ही विधान भवन में प्रवेश मिल सकेगा। मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, विधान सभा अध्यक्ष और विधान सभा उपाध्यक्ष के अलावा किसी भी मंत्री या विधायक के साथ उनके सुरक्षा कर्मचारी विधान भवन में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। विधानभवन में पंजाब के साथ साझा सभी 7 रास्ते भी बंद किए जाएंगे। बैठक में तय हुआ कि विधान सभा के सत्र के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा प्रबंध पुख्ता किए गए हैं। इसके लिए उन्होंने हरियाणा, पंजाब और यूटी चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों की समन्वय कमेटी बनाने के भी निर्देश दिए। इस कमेटी में शामिल अधिकारी व्हाट्सअप ग्रुप पर एक दूसरे से जुड़े रहेंगे। इसके साथ ही चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से सत्रावधि के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की तैनाती भी की जाएगी। किसी भी मामले में कार्रवाई के लिए चंडीगढ़ पुलिस भी मौके पर मौजूद रहेगी। बैठक में हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल, गृह सचिव टीवीएसएन प्रसाद, पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक मनदीप सिंह बराड़, सामान्य प्रशासन विभाग के विशेष सचिव डॉ. आदित्य दहिया, एडीजीपी सीआईडी आलोक मित्तल, पंजाब सुरक्षा विभाग के एडीजीपी एस.एस. श्रीवास्तव, चंडीगढ़ के एसपी मृदुल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed