विकास के लिए निगम को कितना बजट मिलेगा आज पता चलेगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेशक नगर निगम शहर के लिए 1072 करोड़ 48 लाख रुपये का बजट पास कर चुका है, लेकिन हकीकत में सोमवार को पता चलेगा कि केंद्र सरकार ने नगर निगम के लिए कितना बजट तय किया है।
15 साल बाद भाजपा का मेयर बनने के बाद दावा किया जा रहा है कि पिछले साल के मुकाबले में बजट में ज्यादा मिलेगा। ऐसे में ज्यादा बजट लेना भी मेयर अरुण सूद के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है।
सोमवार को ही नगर निगम की सदन की बैठक बुलाई गई है अगर शहर का बजट पिछले सालों के मुकाबले में कम मिला तो कांग्रेस इस मुद्दे पर सांसद को जिम्मेवार बताते हुए भाजपा को घेरेगी लेकिन अगर आल ओवर शहर को बजट ज्यादा मिल गया तो भाजपा इसे अपनी उपलब्धि बताएगी।
प्लान में पास किया है 571 करोड़ 90 लाख
नगर निगम ने प्लान बजट के लिए 571 करोड़ 90 लाख और नॉन प्लान बजट के लिए 500 करोड़ 58 लाख रुपये पास किए हैं। नान प्लान में तो अधिकतर राशि मिलने की उम्मीद है लेकिन प्लान में बजट कटौती हर बार होती है। मालूम हो कि पिछले साल नगर निगम ने कुल 818 करोड़ रुपये का बजट पास किया था।
पिछले साल मिले थे सिर्फ 102 करोड़ प्लान में
पिछले वितीय सत्र में प्रशासन ने नगर निगम को प्लान बजट में 102.45 करोड़ रुपये की ग्रांट पास की थी जबकि नान प्लान 234.56 करोड़ रुपये की ग्रांट पास की थी। लेकिन पास करने के बावजूद प्रशासन ने नगर निगम की 25 करोड़ की ग्रांट को और काट लिया था जब केंद्र सरकार ने प्रशासन की पास ग्रांट में से 267 करोड़ काट लिया था।
किस मद के लिए कितनी राशि पास की है निगम ने
विंग------------------------------------राशि (करोड़ में)
बिल्डिंग एवं रोड---------------------60
सिविल वर्क--------------------------32
सोल्डि वेस्ट मैनेजमेंट-------------59 करोड़ 40 लाख
प्राइमरी स्वास्थ्य-------------------15
वाटर सप्लाई सिस्टम-------------25
प्राइमरी शिक्षा-----------------------5
सीवरेज------------------------------5
पानी की निकासी-----------------2
बिजली-----------------------------15
बागवानी--------------------------10
ई गवर्नेंस-------------------------15 करोड़ 95 लाख
नॉन रेजिडेंट्स बिल्डिंग---------10 करोड़ 50 लाख
ईडब्ल्यूएस कॉलोनियों के लिए--17
गांव की मूलभूत सुविधाएं---------7
वार्ड डेवलपमेंट फंड----------------12 करोड़ 70 लाख
फायर एंड इमरजेंसी---------------33 करोड़ 35 लाख
सहज सफाई केंद्र-----------------50 लाख
एनयूएलएम------------------------2
कजौली वाटर वर्क्स के लिए चाहिए 250 करोड़
नगर निगम ने पास बजट में 250 करोड़ की राशि अकेले कजौली वाटर वर्क्स के दो नए फेज के काम के लिए रखी है। पांचवें और छठे फेज से शहर को 40 एमजीडी पानी मिलना है। नगर निगम का दावा है कि यह राशि अलग से प्रशासन नगर निगम को देगा। नगर निगम इस फेज के अब तक हुए काम के लिए पंजाब को एफडी तुड़वाकर 98 करोड़ की राशि का भुगतान भी कर चुका है।