फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   budget session: Administration Seeks double budget from Centre

आम बजट में प्रशासन की झोली भरी या खाली, फैसला आज

Sun, 28 Feb 2016 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 28 Feb 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
budget session: Administration Seeks double budget from Centre

प्रशासन की झोली भरेगी या खाली रहेगा इसका फैसला सोमवार को बजट आने के साथ ही हो जाएगा। बजट मिलने के बाद चंडीगढ़ के प्रोजेक्ट्स की दशा-दिशा तय होगी।

विज्ञापन


प्रशासन ने इस बार केंद्र सरकार से प्लान बजट हेड में 2 हजार 95 करोड़ रुपये की मांग की है। यह राशि 2015-16 में मांगी गई राशि की लगभग दोगुणा है। जबकि नॉन प्लान बजट हेड में 3 हजार 394 करोड़ रुपये मांगे हैं, जो पिछले साल से 350 करोड़ रुपये अधिक है।
विज्ञापन


वित्त वर्ष 2015-16 के लिए प्लान बजट के तहत 860 करोड़ रुपये मिले थे, बाद में केंद सरकार ने विभागों का बजट खर्चने में खराब प्रदर्शन देखने केबाद 225 करोड़ रुपये काट लिए थे। कटने केबाद यह रकम 634 करोड़ रह गई। बात वित्त वर्ष 2016-17 की करें तो इसके लिए प्रशासन ने वित्त मंत्रालय को 2 हजार 95 करोड़ रुपये का बजट एस्टीमेट मंजूरी करने केलिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नॉन प्लान बजट 2016-17 के लिए 3 हजार 394 करोड़ रुपये की मांग की गई है। जबकि 2015-16 में 2 हजार 971 करोड़ रुपये मांगे गए थे। प्रशासन ने प्लान बजट के तहत करीब 1235 करोड़ रुपये अधिक मांगे हैं। सूत्रों के मुताबिक 500 करोड़ रुपये स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए मांगे गए हैं।

हालांकि वित्त मंत्रालय की कैंची एस्टीमेट बजट पर जरूर चलती है। इस बार भी एस्टीमेट में मांगी गई पूरी रकम मिलने के कम ही आसार लग रहे हैं। प्रशासन के अधिकारी इस उम्मीद में हैं कि एस्टीमेट बजट का आधा भी मिल जाए तो गनिमत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed