फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Budget Haryana 2023-24: Haryana government budget in the field of education

Haryana Budget: पंजाब में शिक्षा का ढांचा देख हरियाणा में बड़ी घोषणाएं, दी कई रियायतें, मिलेगी सस्ती कोचिंग

Thu, 23 Feb 2023 09:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंड़ीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 23 Feb 2023 09:35 PM IST
सार

प्रदेश तीन लाख सालाना आय वाले परिवार के बच्चे को रियायती कोचिंग मिलेगी। पंजाब में शिक्षा का ढांचा देख हरियाणा में बड़ी घोषणाएं की गई हैं। प्रदेश में छह से 18 साल तक के बच्चों की मैपिंग होगी।

विज्ञापन
Budget Haryana 2023-24: Haryana government budget in the field of education
Haryana Budget 2023 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में शिक्षा बड़ा मुद्दा बनने के बाद हरियाणा सरकार ने भी इस बार के बजट में शिक्षा के क्षेत्र में कई रियायतें प्रदान करने का ऐलान किया है। राज्य, केंद्र सरकार, अन्य राज्य सरकारों व रक्षा सेवाओं में नौकरियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने के लिए स्नातक पास एक हजार छात्रों को सरकारी कालेजों में कोचिंग प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


सालाना एक लाख 80 हजार रुपये आय वाले परिवारों के बच्चों को यह कोचिंग पूरी तरह से मुफ्त दी जाएगी। जबकि सालाना तीन लाख रुपये तक आय वाले परिवारों के बच्चों को कोचिंग शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


इसके अलावा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के सभी ब्लाकों में दो-दो पीएम श्री मॉडल स्कूल खोलने का ऐलान किया है। इन स्कूलों को मॉडल संस्कृति स्कूलों के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रदेश में छह से 18 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे की मैपिंग करवाई जाएगी, ताकि वह स्कूली शिक्षा से वंचित न रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा सरकार अगले एक साल के दौरान स्कूलों में बुनियादी ढांचा विकास पर जोर देगी। जिसके चलते स्कूल प्रबंधन समिति को कई तरह के अधिकार दिए गए हैं। अब एसएमसी के माध्यम से स्कूलों में नए कमरों व शौचाल्यों का निर्माण, पेयजल सुविधा की व्यवस्था, स्कूल की चारदीवारी करने तथा मिट्टी आदि की भराई करवाई जाएगी।


बजट में ऐलान किया गया है कि विश्वविद्यालयों तथा कालेजों में इलैक्ट्रिक वाहनों के निर्माण, एविएशन, फार्मेसी, और ग्रीन तकनौलजी में शोध केंद्र स्थापित किए जाएंगे। स्कूली अध्यापकों की तर्ज पर कालेज तथा पॉलिटेक्निक शिक्षकों के लिए भी वार्षिक पुरस्कार योजना चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed