{"_id":"604ba55f8ebc3ed63c4bcbcc","slug":"budget-2021-in-haryana-news-haryana-government-approved-11-new-bypass-in-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Budget 2021: हरियाणा में बिछेगा सड़कों का जाल, 11 नए बाईपास को मिली मंजूरी, ये मार्ग होंगे फोर लेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Budget 2021: हरियाणा में बिछेगा सड़कों का जाल, 11 नए बाईपास को मिली मंजूरी, ये मार्ग होंगे फोर लेन
Fri, 12 Mar 2021 11:04 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने आगामी वित्त वर्ष (2021-22) के दौरान 650 किमी लंबी नई सड़कों के निर्माण और लगभग 5000 किलोमीटर लंबी सड़कों के सुधार के साथ-साथ 1007.19 करोड़ रुपये की लागत से 11 बाईपास के निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति दी है। वर्ष 2022-23 तक, जहां भी संभव होगा, 6 करम या उससे अधिक के सभी कच्चे रास्तों पर पक्की सडकों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा, टोहाना बाईपास का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। बजट में भवन एवं सड़कों के लिए 10,858 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस वित्त वर्ष के दौरान उचाना और बहादुरगढ़ बाईपास का निर्माण किया जाएगा। वर्ष 2021-22 में नाबार्ड की सहायता से विभाग द्वारा 323 किलोमीटर लंबी ग्रामीण सड़कों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
20 आरओबी-आयूबी बनाए जाएंगे
राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य राजमार्गों और मुख्य जिला सड़कों पर सभी लेवल क्रॉसिंग को समाप्त करने के लिए अब तक, 111 आरओबी/आरयूबी का निर्माण किया जा चुका है। वर्ष 2021-22 में 20 आरओबी/आरयूबी के निर्माण का प्रस्ताव है। राष्ट्रीय राजमार्ग अंबाला एवं भिवानी शहर के लिए रिंग रोड और हिसार, करनाल, कुरुक्षेत्र एवं जींद शहरों के बाईपास के प्रस्ताव भारत सरकार को भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
पूर्व से पश्चिम दिशा की ओर जाने वाला एक नया एक्सप्रेस-वे प्रस्तावित है, जो पानीपत-सफीदों-नगूरां-उचाना-प्रभुवाला-भूना-रतिया-सरदूलगढ़-कालांवाली-मंडी डबवाली को जोड़ेगा। दो ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे-दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेस-वे (हरियाणा राज्य में सोहना से राजस्थान सीमा तक) और इस्माईलाबाद-नारनौल ट्रांस हरियाणा एक्सप्रेसवे निर्माणाधीन हैं।
ये मार्ग होंगे फोर लेन
पटौदी बाईपास सहित गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी सड़क के चार मार्गी बनाने का कार्य राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2021-22 के दौरान किया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा हिसार-तोशाम-बाढड़ा-सतनाली-महेंद्रगढ़-रेवाड़ी सड़क को सैद्धांतिक रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया गया है। राखीगढ़ी ऐतिहासिक स्थल के साथ बेहतर संयोजिता प्रदान करने के लिए भारत सरकार को कैथल-जींद-हांसी सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने और भारतमाला परियोजना के तहत इस सड़क को चार मार्गी बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है।