{"_id":"5c74c417bdec2209fa31f127","slug":"budget-2019-haryana-government-will-manage-money-expanses-and-outcomes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः बजट पर कुंडली मारकर नहीं बैठ सकेंगे विभाग, 'मनोहर' सरकार रखेगी पाई-पाई का हिसाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः बजट पर कुंडली मारकर नहीं बैठ सकेंगे विभाग, 'मनोहर' सरकार रखेगी पाई-पाई का हिसाब
Tue, 26 Feb 2019 10:17 AM IST
खुशबू गोयल
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Tue, 26 Feb 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा सरकार ने बजट पेश कर दिया, लेकिन अब सरकारी विभाग इस पर कुंडली मारकर नहीं बैठ सकेंगे, क्योंकि मनोहर सरकार पाई-पाई का हिसाब रखेगी। हरियाणा सरकार ने अंतिम बजट में वित्त प्रबंधन और बजट खर्च पर खासा फोकस किया है। सरकारी विभागों में बजट बिना खर्च किए न पड़ा रहे, इसके लिए सरकार नए वित्तीय वर्ष में आउटपुट- आउटकम फ्रेमवर्क लागू करेगी। इसके बाद सरकारी विभाग बजट पर सारा साल कुंडली मारकर नहीं बैठक सकेंगे। चालू वित्त वर्ष में बड़ी राशि सरकारी विभागों के खर्च न कर पाने पर मनोहर सरकार को बजट में यह कदम उठाना पड़ा है।
सरकारी धन प्राप्त करने वाले सभी विभागों, निगमों, बोर्ड और अन्य उपक्रमों की जवाबदेही बढ़ाने के लिए हरियाणा सार्वजनिक वित्त जवाबदेही विधेयक 2019 लागू करने का भी प्रस्ताव सरकार ने तैयार कर लिया है। इससे सीएम मनोहर लाल और वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की प्रदेश के बजट की पाई-पाई पर नजर रहेगी। खर्च की जाने वाली राशि के साथ ही सरकार अफसरों से रिजल्ट भी लेगी। इन नई योजनाओं के शुरू होने से बजट का गबन आसान नहीं रहेगा। आईटी के सहयोग से पूरा बजट खर्च ऑनलाइन होगा। बजट के बेहतर प्रबंधन और प्रस्तावित कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सरकार हरियाणा राज्य लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवाओं के गठन पर भी विचार कर रही है।
प्रदेश सरकार ने विजन डॉक्यूमेंट-2030 के तहत सतत विकास के लक्ष्य हासिल करने के लिए आउटपुट-आउटकम फ्रेमवर्क शुरू करने का निर्णय लिया है। यह विभागों के सार्वजनिक खर्च पर पैनी निगाह रखेगा। हर विभाग के अधिकारी के पास एक डायरी होगी, जिसमें बजट खर्च से आने वाले रिजल्ट का पूरा ब्योरा रहेगा।

व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में उठाया बड़ा कदम: कैप्टन
वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने आउटपुट-आउटकम फ्रेमवर्क व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में इसे बड़ा कदम करार दिया है। बकौल कैप्टन, हर अधिकारी को पता होगा, उसके विभाग को कितना बजट मिला है, उससे क्या परिणाम लाने हैं। सामान्य आदमी के जीवन में बजट खर्च से क्या परिवर्तन आ रहा है, अधिकारियों को डायरी में इसका पूरा विवरण रखना होगा।
पंचायतों में बजट के घालमेल पर लगेगा अंकुश, प्री ऑडिट से खुलेगी पोल
हरियाणा सार्वजनिक वित्त की जवाबदेही विधेयक 2019 से प्री ऑडिट कल्चर शुरू होगा। पंचायतों का ऑडिट कराने केलिए अभी मशीनरी सीमित है। यह विधेयक पारित होने के बाद लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवाएं पंचायतों के घालमेल पर नकेल कसेंगी। वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि बजट में दिशा परिवर्तन की ओर कदम बढ़ाए हैं।
गुजरात से राजकोषीय प्रबंधन सीखेगा हरियाणा, होगा एमओयू
हरियाणा सरकार पहली बार सहकारी संघवाद को बढ़ावा देने के लिए राजकोषीय प्रबंधन, वित्तीय सेवा और सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए गुजरात के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर करेगा। दोनों राज्यों के वित्त विभागों के बीच समझौते की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।