फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BTech-MTech seats will be less in Peck

Chandigarh News: पेक में बीटेक-एमटेक की सीटें होंगी कम

Thu, 16 Mar 2023 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
BTech-MTech seats will be less in Peck
चंडीगढ़। सेक्टर-12 स्थित पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज की ओर से 17 मार्च को सीनेट बैठक का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में एक लाख से अधिक रैंक पर दाखिला पाने वाले कई बीटेक-एमटेक के कोर्स में सीटें कम करने पर फैसला लिया जाएगा। पेक निदेशक डॉ. बलदेव सेतिया ने बताया जिन कोर्सेज में खाली सीटें रहीं हैं और पिछले वर्षों के दाखिले में रैंक अधिक रहा है, उनमें सीटें कम करने का सीनेट में प्रस्ताव रखा जा रहा है।
विज्ञापन

पेक में बीटेक और एमटेक में पुराने साल के दाखिले की समीक्षा की गई। कई कोर्सेज में कुछ सीटें खाली रही हैं या अत्यधिक मेरिट पर दाखिले हुए हैं। इस दौरान रिपोर्ट बनाई गई है कि जिन कोर्स में ऑल इंडिया रैंक एक लाख से अधिक गई है, उनमें सीटें कम की जाएं। रिपोर्ट में फिलहाल मेट्रोलॉजिकल एंड मटेरियल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग और प्रोडक्शन इंजीनियरिंग को शामिल किया गया है। पिछली बैठक में भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी। इसके कारण पेक की रैंकिंग पर भी प्रभाव पड़ता है। पेक फिलहाल अपनी रैंकिंग सुधारने के लिए अकादमिक बेहतरी के प्रयास करने में लगा है।
विज्ञापन


एमटेक के कोर्स में भी घटेंगी सीटें
पेक निदेशक डॉ. बलदेव सेतिया ने बताया कि पिछले साल एमटेक के कुछ कोर्सेज में भी छात्रों का रुझान कम दिखा। इसमें भी सीटें कम करने का फैसला लिया जाएगा। इसमें सिविल इंजीनियरिंग, वाटर रिसोर्सेज, मेट्रोलॉजिकल एंड मटेरियल इंजीनियरिंग, प्रोडक्शन इत्यादि के कोर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्नातक में नए कोर्स भी होंगे शामिल
निदेशक डॉ. सेतिया ने बताया कि स्नातक में कुछ नए कोर्स शामिल करने की तैयारी की जा रही है। इसमें प्रोडक्शन एंड इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ डिजाइन कोर्स को शामिल करने की तैयारी की जा रही है। वहीं रैंकिंग में सुधार के लिए शिक्षक भर्ती पर भी काम किया जा रहा है। इसके तहत इसी हफ्ते लगभग 17-18 अस्सिटेंट प्रोफेसरों को नियुक्ति करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed