{"_id":"588ef8f44f1c1b8a17e80789","slug":"bsp-supremo-mayawati-rally-at-phagwara-of-kapurthala-punjab-assembly-election-2017","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपाई और कांग्रेसी कर रहे आरक्षण को खत्म करने की साजिशः मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाई और कांग्रेसी कर रहे आरक्षण को खत्म करने की साजिशः मायावती
ब्यूरो/अमर उजाला, फगवाड़ा(पंजाब)
Updated Tue, 31 Jan 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
फगवाड़ा में बसपा सुप्रीमो मायावती की रैली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो व यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि आरक्षण के खिलाफ साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोमवार को फगवाड़ा में आयोजित चुनावी रैली में मायावती ने कहा कि आरक्षण की समीक्षा के नाम पर साजिश रची जा रही है।
जिसमें इसे हटाने की बात चल रही है। पूरे देश में अल्पसंख्यकों की आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है, न ये लोग सुरक्षित दिखाई दे रहे है। इसका जिक्र बाकायदा सच्चर कमेटी की रिपोर्ट में भी दर्ज है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की सरकार की मानसिकता जातिवादी है। इन लोगों ने पंजाब के लोगों पर सदा अत्याचार ही किए हैं। जिसका सबक जनता जरूर सिखाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम किसी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे।

आरक्षण के खिलाफ साजिश बर्दाश्त नहीं होगी
फगवाड़ा में बसपा सुप्रीमो मायावती की रैली
भाषण में उन्होंने कहा कि पंजाब में गरीब बहुत परेशान है। कांग्रेस, भाजपा और अकाली गठबंधन सरकार ने लोगों के साथ धोखा किया है। बादल के शासन में लोगों पर लाठियां बरसाई गईं हैं।
दलितों पर बहुत अत्याचार हुए हैं। किस मुंह से यह जनता से वोट मांग रहे हैं। बसपा किसी चुनाव में अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी नहीं करती है, बल्कि जनता की जरूरतों को पूरा करके दिखाते हैं। यूपी में हमने हर वर्ग की जरूरतों को बराबर पूरा किया।
भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि 2014 में भाजपा ने कई लुभावने वायदे किए थे। अच्छे दिनों की बात कहकर देश को सब्जबाग दिखाया गया। 100 दिन के अंदर स्विस बैंक से पैसे आने का डंका पीटा गया, लेकिन आया कोई पैसा? नोटबंदी से पूरे देश के गरीबों को ही तोड़ डाला। आजादी के बाद से अब तक यह पार्टियां पूंजीपतियों की वजह से सत्ता में आ जाती हैं और उनको ही फायदा देती हैं। आम नागरिक को उसी हाल पर छोड़ देती हैं।