{"_id":"60c9f8336785483cc167d55e","slug":"bsp-and-bjp-protest-against-congress-mp-ravneet-singh-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिट्टू के बयान पर बवाल: जगरांव में बसपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, सांसद के घर के बाहर भाजपा ने फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिट्टू के बयान पर बवाल: जगरांव में बसपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, सांसद के घर के बाहर भाजपा ने फूंका पुतला
Wed, 16 Jun 2021 06:54 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 16 Jun 2021 06:54 PM IST
सार
लुधियाना से कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पंजाब राज्य अनुसूचित आयोग ने भी सख्त रूप अख्तियार कर लिया है। आयोग ने सांसद बिट्टू को 22 जून को तलब किया है। वहीं आयोग अपने स्तर पर मामले की जांच करेगा। बसपा-अकाली दल और भाजपा ने लुधियाना में सांसद के खिलाफ प्रदर्शन करना भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
सांसद के घर के बाहर प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिरोमणि अकाली दल और बसपा गठबंधन के सीट बंटवारे पर सांसद रवनीत बिट्टू बयान देकर बुरी तरह से फंसते नजर आ रहे है। बुधवार को जगरांव में बसपा कार्यकर्ताओं ने सांसद का पुतला फूंका। वहीं पुलिस को एक ज्ञापन सौंप उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। उधर, भाजपा ने सांसद रवनीत बिट्टू के घर के बाहर पुतला फूंक कर अपना विरोध जताया।
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी के पंजाब सचिव संतराम मलिया की अगुवाई में पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने शहर में रोष मार्च निकाला और सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मास्टर रछपाल सिंह गालिब ने कहा कि सांसद रवनीत बिट्टू के खिलाफ एक ज्ञापन बुधवार को एसएसपी (देहात) चरणजीत सिंह सोहल को सौंपा है। अगर पुलिस प्रशासन सांसद रवनीत बिट्टू के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के अधीन मामला दर्ज नहीं करती है तो बहुजन समाज पार्टी संघर्ष को और तेज करेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सांसद बिट्टू ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर अकाली दल से तीन करोड़ रुपये लेने का आरोप लगाया। बहुजन समाज पार्टी की पंजाब यूनिट सांसद रवनीत बिट्टू के खिलाफ अदालत जाएगी और उनसे जवाब मांगेगी। वहीं, भाजपा ने एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुलविंदर सिंह की अध्यक्षता में सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के घर के बहार प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष कुलविंदर सिंह ने कहा कि रवनीत सिंह बिट्टू के विवादित बयान की भाजपा कड़ी निंदा करती है। इस बयान से दलित समाज को बहुत ठेस पहुंची है। वह एससी-एसटी आयोग में सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएंगे।
विज्ञापन
गोबिंदगढ़ में सांसद रवनीत बिट्टू का फूंका जाएगा पुतला
फतेहगढ़ साहिब से शिरोमणि अकाली दल के जिला (शहर) अध्यक्ष कृष्ण वर्मा बॉबी ने कहा कि गुरुवार को मंडी गोबिंदगढ़ के मुख्य चौक पर सुबह 10 बजे शिरोमणि अकाली दल सांसद रवनीत सिंह बिट्टू का पुतला फूंका जाएगा।