{"_id":"6348d294d1b47d26c32c7c9f","slug":"bsf-troops-shot-down-a-drone-that-entered-india-from-pakistan-side-in-gurdaspur-sector-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पाकिस्तान से सीमा पार कर आए ड्रोन को बीएसएफ ने गिराया, रमदास इलाके में हुई फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पाकिस्तान से सीमा पार कर आए ड्रोन को बीएसएफ ने गिराया, रमदास इलाके में हुई फायरिंग
Fri, 14 Oct 2022 09:21 AM IST
शाहरुख खान
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 14 Oct 2022 09:21 AM IST
सार
रमदास सीमा पर गुरुवार रात बीएसएफ के जवान गश्त कर रहे थे। इस दौरान ही जवानों ने पाकिस्तान की देवड़ी फारवर्ड पोस्ट से भारतीय क्षेत्र में ड्रोन के घुसने की आवाज सुनी। जवानों ने पहले उस इलाका में रोशनी बम दागा और उसके बाद गश्त कर रहे जवानों ने 17 राउंड फायर किए।
विज्ञापन
बीएसएफ द्वारा गिराया गया ड्रोन
- फोटो : एएनआई
विस्तार
पंजाब के अमृतसर सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित रमदास इलाके में बीएसएफ के जवानों ने शुक्रवार को पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में घुसे ड्रोन को मार गिराया। अमृतसर देहात क्षेत्र के गांव भैणि गिल इलाके में शुक्रवार तड़के करीब 4:30 बजे की गई कार्रवाई में बीएसएफ जवानों ने पहले इस पर तीन इल्युमिनेशन (रोशनी) बम दागे और फिर बल की दो पार्टियों ने 17 राउंड फायर किया। इसके बाद पूरे इलाके को घेर कर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान वहां से एक पाकिस्तानी ड्रोन, 300 मीटर लंबी नाइलॉन की रस्सी, जिस पर लाइट के छह रिफ्लेक्टर और एक हरे रंग का 2 मीटर लंबी स्ट्रेप लगी हुई थी, को बरामद किया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक रमदास सीमा पर गुरुवार की रात बीएसएफ के जवान गश्त कर रहे थे। इस दौरान जवानों ने पाकिस्तान की देवड़ी फारवर्ड पोस्ट से भारतीय क्षेत्र में ड्रोन के घुसने की आवाज सुनी। ड्रोन भारत की सीमा निगरानी चौकी (बीओपी) शाहपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से 200 मीटर अंदर और बाड़ से पांच मीटर अंदर तक आ गया।
विज्ञापन
बीएसएफ की दो अलग-अलग पार्टियों के जवानों ने पहले उस इलाका में तीन रोशनी बम दागे। इसके बाद हिट पार्टी -5 ने उस पर पांच और हिट पार्टी के जवानों ने उस पर 11 फायर किए। इस दौरान जवानों ने देखा कि कोई चीज डगमगाती हुई पीछे की तरफ जा रही है। जवानों ने उसका पीछा करने के बाद खेतों और जंगल के बीच बरामद कर लिया।
विज्ञापन
जांच के दौरान पाया गया कि ड्रोन का एक पंखा क्षतिग्रस्त हो चुका था। यही वजह है कि वह पाकिस्तान लौटने में नाकाम हो गया। बीएसएफ के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे इलाके में सर्च अभियान शुरु कर दिया गया। घटनास्थल पर एक से ज्यादा नारकोटिक्स और एक्सप्लोसिव का पता लगाने वाले डॉग मंगवाए गए।
अधिकारियों को संदेह है कि पाकिस्तानी तस्करों ने इस ड्रोन के जरिए हथियार या फिर नशीला पदार्थ भेजा होगा। सर्च अभियान के दौरान बीएसएफ ने भैणि गिल गांव इलाका में एक ड्रोन के अलावा 300 मीटर लंबी नाइलोन की रस्सी, जिस पर लाइट के छह रिफ्लेक्टर और एक हरे रंग की दो मीटर लंबी स्ट्रेप बरामद की है।