फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   BSF troops recovered heroin, pistol in Firozpur sector pakistan drone attempted intrusion

Punjab: फिरोजपुर में पाकिस्तान ड्रोन ने गिराई हेरोइन, पिस्तौल-कारतूस, बीएसएफ ने फायरिंग कर खदेड़ा

Fri, 10 Feb 2023 09:20 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फिराेजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिराेजपुर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 10 Feb 2023 09:20 AM IST
सार

खुफिया सूत्रों के मुताबिक बीएसएफ बटालियन-101 के जवान सरहद के साथ-साथ गश्त कर रहे थे। उन्होंने देखा कि भारतीय सीमा के ऊपर आसमान में पाक ड्रोन मंडरा रहा है, जो हेरोइन के पैकेट फेंककर वापस लौट रहा था। बीएसएफ ने ड्रोन को जमीन पर गिराने के लिए फायरिंग की।

विज्ञापन
BSF troops recovered heroin, pistol in Firozpur sector pakistan drone attempted intrusion
बॉर्डर से बरामद हेरोइन और पिस्टल - फोटो : ANI

विस्तार

सीमा सुरक्षा बल ने हेरोइन के पैकेट फेंक रहे पाक ड्रोन पर फायरिंग की, जो बचकर पाक में प्रवेश हो गया। सर्च अभियान के दौरान बीएसएफ व पुलिस ने तीन पैकेट जिनमें 3 किलो 240 ग्राम हेरोइन, एक चाइना मेड पिस्टल, एक मैगजीन व पांच कारतूस बरामद किए हैं। यह घटना गुरुवार-शुक्रवार मध्यरात्रि बीएसएफ फिरोजपुर सेक्टर की बीओपी मीयां वाला के पास घटी है।
विज्ञापन


खुफिया सूत्रों के मुताबिक बीएसएफ बटालियन-101 के जवान सरहद के साथ-साथ गश्त कर रहे थे। उन्होंने देखा कि भारतीय सीमा के ऊपर आसमान में पाक ड्रोन मंडरा रहा है, जो हेरोइन के पैकेट फेंककर वापस लौट रहा था। बीएसएफ ने ड्रोन को जमीन पर गिराने के लिए फायरिंग की लेकिन वो बचकर पाकिस्तानी सीमा में प्रवेश हो गया। बीएसएफ व पंजाब पुलिस ने संयुक्त आपरेशन चलाया, तलाशी दौरान बीओपी मीयां वाला के पास खेत में से हेरोइन के तीन पैकेट (वजन तीन किलो 240 ग्राम), एक चाइना मैड पिस्टल, एक मैगजीन व पांच कारतूस बरामद हुए हैं। सर्च टीम अभी भी उक्त इलाके की गहनता से चेकिंग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed